फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RMS CET 2026 Registration Begins for Class 6 and 9 Admissions; Check Schedule

मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल

Thu, 24 Sep 2026 10:26 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Sep 2026 10:26 AM IST
सार

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस सीईटी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
RMS CET 2026 Registration Begins for Class 6 and 9 Admissions; Check Schedule
RMS CET 2026 - फोटो : AI

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस सीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र शैक्षणिक सत्र 2027-28 में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर 23 सितंबर से 20 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2026  को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

किस उम्र के छात्र हैं योग्य?

  • राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जिन छात्रों का जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच हुआ है, वे आवेदन कर सकते हैं। 
  • विज्ञापन
  • कक्षा 9 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 13 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी। शहीद सशस्त्र बल कर्मियों के आश्रितों को अधिकतम आयु सीमा में 6 महीने की छूट मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कितना है आवेदन शुल्क?

RMS CET 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और शहीद सशस्त्र बलों के जवानों के आश्रितों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम समय-सीमा 20 अक्टूबर 2026 रात 11:50 बजे तक है। निर्धारित समय के बाद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कक्षा छह का परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक न्यूनतम अंक/प्रतिशत
अंग्रेजी 50 50 35%
इंटेलिजेंस टेस्ट 50 50 40%
गणित 50 50 40%
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स 50 50 40%
इंटरव्यू - 20 -

कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

कक्षा 9वीं का परीक्षा पैटर्न

पेपर/विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
पेपर-1: अंग्रेजी 50 50
पेपर-1: हिंदी 20 20
पेपर-1: सोशल साइंस 30 30
पेपर-2: गणित 50 50
पेपर-2: विज्ञान 50 50
इंटरव्यू - 50

कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा के प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इसका प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।

किस स्तर का होगा सिलेबस?

RMS CET 2026 का लिखित परीक्षा सिलेबस कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कक्षा 5 के स्तर और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए कक्षा 8 के स्तर का होगा।

टाई होने पर ऐसे तय होगी प्राथमिकता

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो कक्षा 6 में पहले गणित, फिर इंटेलिजेंस टेस्ट, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर प्राथमिकता तय होगी। वहीं, कक्षा 9 में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और हिंदी के अंकों को क्रम से देखा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed