{"_id":"6b0011ae44b9daed1708c35c","slug":"up-board-2027-class-9-and-11-students-can-correct-registration-details-till-november-30-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: नाम, जन्मतिथि या विषय में है गलती? 9वीं-11वीं के छात्र इस तारीख तक करा लें सुधार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड: नाम, जन्मतिथि या विषय में है गलती? 9वीं-11वीं के छात्र इस तारीख तक करा लें सुधार
Fri, 20 Nov 2026 03:10 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:10 PM IST
सार
यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को अग्रिम पंजीकरण में हुई गलतियां सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा 20 नवंबर से शुरू हो गई है। स्कूलों के प्रधानाचार्य 30 नवंबर 2026 की रात 12 बजे तक विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो और अन्य जानकारी में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
UP Board Correction 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में पढ़ रहे इन विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण में दर्ज गलतियों को सुधारने का मौका दिया गया है। बोर्ड की ओर से इसके लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी गई है। 20 नवंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, स्कूलों के प्रधानाचार्य 30 नवंबर 2026 की रात 12 बजे तक विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में बदलाव कर सकेंगे। इस दौरान नाम, जन्मतिथि, विषय और दूसरी जरूरी जानकारियों में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब तक कर सकेंगे सुधार?
यूपी बोर्ड की ओर से पंजीकरण में सुधार की सुविधा 20 नवंबर 2026 से शुरू की गई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 30 नवंबर 2026 की रात 12 बजे तक विद्यार्थियों के विवरण में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। यह सुविधा केवल तय समय के लिए उपलब्ध रहेगी। बोर्ड ने साफ किया है कि आखिरी तारीख निकलने के बाद सुधार का कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जल्द अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। उन्हें अपने पंजीकरण में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
किन जानकारियों में कर सकेंगे बदलाव?
बोर्ड ने अग्रिम पंजीकरण में कई तरह की गलतियां सुधारने की सुविधा दी है। इसमें विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जाति, लिंग और जन्मतिथि जैसी जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा विषय और विषय कोड में भी बदलाव किया जा सकता है। विद्यार्थियों की फोटो में गलती होने पर उसे भी ठीक कराया जा सकेगा। बोर्ड ने कक्षा 11वीं के पंजीकरण में हाईस्कूल का गलत अनुक्रमांक दर्ज होने पर उसे सुधारने की सुविधा भी दी है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के विवरण का नियमितीकरण और पहले हटाए गए विवरण को फिर से बहाल करने की सुविधा भी शामिल की गई है।
विज्ञापन
#upboardpryj https://t.co/VldoyuCq9h
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) November 20, 2026

कमेंट
कमेंट X