{"_id":"6ae85f3855f7502164011b3d","slug":"up-board-exam-2027-correction-window-open-for-student-details-until-november-12-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: छात्रों को फॉर्म में सुधार का मौका, कौन-सी गलतियां कर सकेंगे ठीक? जानें प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: छात्रों को फॉर्म में सुधार का मौका, कौन-सी गलतियां कर सकेंगे ठीक? जानें प्रक्रिया
Mon, 02 Nov 2026 03:30 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:30 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक विवरणों में सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। छात्र 12 नवंबर की आधी रात तक नाम, विषय, जाति, फोटो और अन्य जानकारियों में गलती ठीक करवा सकते हैं। जन्मतिथि और पूरे नाम में बदलाव के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी।
विज्ञापन
UP Board Exam 2027
- फोटो : AI Generated
विस्तार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने शैक्षिक विवरणों में सुधार का मौका दिया है। इसके लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 2 नवंबर 2026 से ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी गई है। छात्र 12 नवंबर 2026 की आधी रात 12 बजे तक अपनी जानकारी में सुधार करवा सकते हैं। यह सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनके आवेदन या पंजीकरण में कोई गलती दर्ज हो गई है। तय समय के भीतर सभी जरूरी बदलाव करवाना जरूरी है, क्योंकि इसके बाद दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
यूपी बोर्ड ने छात्रों को कई तरह की शैक्षिक जानकारियों में सुधार की सुविधा दी है। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय या वर्ग, लिंग, जाति और पढ़ाई का माध्यम यानी हिंदी या अंग्रेजी शामिल है। इसके अलावा छात्र अपनी फोटो में भी सुधार करवा सकते हैं। कक्षा 11वीं के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल का गलत अनुक्रमांक भी ठीक कराया जा सकता है। इन सभी जानकारियों में बदलाव के लिए ऑनलाइन पोर्टल 12 नवंबर तक खुला रहेगा। छात्रों को अपनी जानकारी जांचकर गलती मिलने पर समय रहते विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करना चाहिए।

जन्मतिथि और पूरे नाम में सुधार कैसे होगा?
कुछ जानकारियों में बदलाव के लिए ऑनलाइन पोर्टल की जगह ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, जन्मतिथि में सुधार, छात्र या माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव और छात्र के विवरण को नियमानुसार हटाने या दोबारा बहाल करने से जुड़े मामले इसी प्रक्रिया के तहत आएंगे। इन मामलों में छात्र सीधे बदलाव नहीं कर सकेंगे। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 तय की गई है। इसलिए ऐसे मामलों वाले छात्रों को जल्द अपने विद्यालय से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X