फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   18th IDSFFK: Information Ministry says no films denied screening permit at 18th Short Film Festival of Kerala

केरल फिल्म फेस्टिवल: 'कोई फिल्म खारिज नहीं की गई'; शशि थरूर के आरोपों पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का पोस्ट

Mon, 21 Sep 2026 03:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

18th IDSFFK 31 Movies Controversy: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केरल फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग को लेकर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी फिल्म की स्क्रीनिंग को खारिज नहीं किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
18th IDSFFK: Information Ministry says no films denied screening permit at 18th Short Film Festival of Kerala
शशि थरूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shashitharoor,@idsffk

विस्तार

18वां इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल अपनी शुरुआत से पहले सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में ऐसा दावा किया कि इस फेस्टिवल में चुनी गईं 31 फिल्मों की स्क्रीनिंग की अनुमति सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नहीं दी है। इस आरोप पर अब मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने क्या कहा?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उसने केरल के 18वें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (IDSFFK) में 31 फिल्मों को दिखाए जाने की इजाजत नहीं दी। मंत्रालय ने साफ किया है कि किसी भी फिल्म को दिखाए जाने की इजाजत देने से इनकार नहीं किया गया है। 
मंत्रालय के अनुसार, छह फिल्मों के लिए अधिक विस्तृत  सिनॉप्सिस मांगा गया है। वहीं, कुछ अन्य फिल्मों को उनके विषय के आधार पर फेस्टिवल में दिखाए जाने के लिए सेंसर से छूट की सामान्य प्रक्रिया के तहत आगे की समीक्षा के लिए संबंधित सेक्टर के अधिकारियों के पास भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शशि थरूर ने लगाया था आरोप
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने X पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा किया है। इसमें बताया, 'केरल के 18वें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में किसी भी फिल्म को दिखाए जाने की अनुमति से मना नहीं किया गया है। छह फिल्मों से ज्यादा डिटेल वाली सिनॉप्सिस (कहानी का सारांश) देने के लिए कहा गया है। फिल्मों के विषय के आधार पर कुछ फिल्मों को रिव्यू के लिए अलग-अलग संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया है'।
बता दें कि मंत्रालय की तरफ से यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) की आलोचना की। उन्होंने मंत्रालय पर फेस्टिवल के लिए चुनी गईं 31 फिल्मों को स्क्रीनिंग की छूट देने से इनकार करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

कब से शुरू होगा फेस्टिवल?
शशि थरूर ने मामले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें 31 फिल्मों की स्क्रीनिंग की अनुमति रोके जाने की खबर से हैरानी हुई है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि से जुड़ा मुद्दा बताया। इतना ही नहीं, शशि थरूर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की थी। अब मंत्रालय ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। बता दें कि केरल फिल्म फेस्टिवल का 18वां संस्करण 25 से 30 सितंबर तक तिरुवनंतपुरम में आयोजित होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed