फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt Mother Soni Razdan Appeals Not To Burst Crackers On Diwali After Dia Mirza

सोनी राजदान: 'मेरी नजर में यह राष्ट्रविरोधी', दीया मिर्जा के बाद पटाखे जलाने को लेकर भड़कीं आलिया भट्ट की मां

Wed, 04 Nov 2026 11:52 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 11:52 AM IST
सार

  • दीया मिर्जा के बाद सोनी राजदान ने की लोगों से अपील।
  • अलिया भट्ट की मां ने कहा कि दिवाली पर एक भी पटाखा जलाने को एंटी-नेशनल है।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पटाखों से होने वाला प्रदूषण बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Mother Soni Razdan Appeals Not To Burst Crackers On Diwali After Dia Mirza
सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan

विस्तार

दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। अभिनेत्री दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली की अपील वाला वीडियो हटाए जाने के बाद अब दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने दिवाली पर एक भी पटाखा जलाने को 'एंटी-नेशनल' बताया है। उनका कहना है कि पटाखों से होने वाला प्रदूषण बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

Alia Bhatt Mother Soni Razdan Appeals Not To Burst Crackers On Diwali After Dia Mirza
सोनी राजदान - फोटो : सोनी राजदान-महेश भट्ट
क्या किया सोनी ने पोस्ट
सोनी राजदान ने मंगलवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'किसी भी छोटे बच्चे के माता-पिता से पूछिए, वे बताएंगे कि वायु प्रदूषण की वजह से उनके बच्चे कितनी तकलीफ झेल रहे हैं। बीमारी के कारण उन्हें कितने दिन स्कूल छोड़ना पड़ता है। ऐसे हालात में अगर कोई मुझसे कहता है कि इस दिवाली एक भी पटाखा जलाना बिल्कुल ठीक है, तो मैं यही कहूंगी कि यह जिंदगी, सेहत और हां... देश के खिलाफ है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'सेहत एक ऐसा फैसला है, जो हम अपने और अपने बच्चों के लिए लेते हैं। आइए, सही फैसला करें।' बता दें कि सोनी राजदान ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt Mother Soni Razdan Appeals Not To Burst Crackers On Diwali After Dia Mirza
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम- @aliaabhatt
दीया मिर्जा के बाद आया बयान
सोनी राजदान का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले ही मुंबई नगर निगम ने अभिनेत्री दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली का संदेश देने वाला वीडियो हटा दिया था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आपत्ति के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह कदम उठाया था।

वीडियो हटाए जाने पर दीया मिर्जा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि दिवाली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर उम्मीद की जीत का त्योहार है। यह वीडियो लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ तरीके से त्योहार मनाने की अपील के लिए बनाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है और इसे कम करने की हर कोशिश बेहतर पर्यावरण की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन

Alia Bhatt Mother Soni Razdan Appeals Not To Burst Crackers On Diwali After Dia Mirza
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
वीडियो में माधुरी दीक्षित और अजिंक्य रहाणे भी थे शामिल
दीया मिर्जा के अलावा इस वीडियो में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं। खास बात यह रही कि वीडियो में बाकी सितारों के संदेश तो बने रहे, लेकिन दीया मिर्जा का वीडियो हटा दिया गया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को लगाई फटकार
इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई नगर निगम को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और पर्यावरण का मुद्दा किसी धर्म या जाति से जुड़ा नहीं है। हर व्यक्ति एक ही हवा में सांस लेता है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि उसने किसी नेता या आपत्ति जताने वाले व्यक्ति को प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाले वीडियो बनाते नहीं देखा। अदालत के मुताबिक, बीएमसी कमिश्नर ने जागरूकता अभियान के लिए जिन हस्तियों को चुना था, वह बिल्कुल सही फैसला था। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में गैर जरूरी मुद्दे उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

अदालत ने सुझाव दिया कि अगर दीया मिर्जा का वीडियो हटाया गया है, तो उसे दोबारा अपलोड किया जाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना को बनाए रखने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed