आर्यन खान: पिता शाहरुख खान से तुलना पर फिल्ममेकर ने जताई प्रतिक्रिया, जानें सलमान पर क्या बोले
- आर्यन खान 'टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पेज का हिस्सा हैं।
- एक बातचीत के दौरान आर्यन ने अपने पिता सुपरस्टार शाहरुख खान पर बात की।
- इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान के साथ शूटिंग के दौरान हुए अनुभव को भी साझा किया।
विस्तार
फिल्ममेकर आर्यन खान को 'टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पेज पर जगह मिली है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान आर्यन से पिता शाहरुख खान के बारे में सवाल किये गए। उनसे पूछा गया कि पिता सुपरस्टार शाहरुख खान से तुलना पर वह क्या राय रखते हैं।
शाहरुख पर क्या बोले आर्यन?
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एक बातचीत के दौरान पिता से उनकी तुलना होने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, ‘हर किसी की उनसे तुलना की गई है। अगर मैं भी उन लोगों में से एक हूं, तो इसमें कोई परेशानी नहीं है। नंबर-1 इंसान से तुलना होना मेरे लिए तारीफ की बात है। वह एक अलग ही शख्सियत हैं।’
सलमान से जुड़ा किस्सा सुनाया
अपनी बातचीत में आगे आर्यन खान ने सलमान खान से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाया। सलमान खान ने आर्यन की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कैमियो किया था। इस पर आर्यन ने बताया कि सीरीज की शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि सलमान भी उसी लोकेशन पर मौजूद हैं। उन्होंने सलमान की टीम को मैसेज भेजकर पूछा कि क्या आर्यन उनसे मिलने आ सकते हैं, लेकिन सलमान ने खुद आर्यन के सेट पर आने की बात कह दी। इसके बाद उन्होंने अपने सिनेमैटोग्राफर को तैयार रहने कह दिया। जब सलमान आए तब उन्हें वहीं डायलॉग देकर उनका कैमियो शूट कर लिया गया।
कौन से सितारे हैं टाइम ‘100 नेक्स इंडिया’ का हिस्सा?
आर्यन खान के अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट, पायल कपाड़िया और थेजा रियो इस मैग्जीन के कवर का हिस्सा हैं। वहीं दिलजीत दोसांझ, अनिरुद्ध रविचंदर, सामंथा रुथ प्रभु, साई पल्लवी, विक्की कौशल और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम भी शामिल हैं।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा में 'बादशाह' कहा जाता है। शानदार अदाकारी के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान और उपाधि मिल चुकी हैं। एक्टर ने एक और कमाल किया है। वे ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाले वे इकलौते भारतीय एक्टर हैं।
