फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri cinema screen and stage awards will be held in Kolkata on 1 March but Pawan Singh will not appear

Bhojpuri Awards: तीन साल बाद मंच पर साथ नजर आएंगे ये भोजपुरी सितारे, जानें क्यों पवन सिंह ने बनाई दूरी

Tue, 28 Feb 2023 04:17 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 28 Feb 2023 04:17 PM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स का आयोजन कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में बुधवार (1 मार्च) को होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस पुरस्कार समारोह में भोजपुरी के तकरीबन सभी बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे, सिवा पवन सिंह के।

विज्ञापन
Bhojpuri cinema screen and stage awards will be held in Kolkata on 1 March but Pawan Singh will not appear
भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हिंदी सिनेमा की तरह ही अब भोजपुरी सिनेमा में भी आए दिन कोई ना कोई अवॉर्ड फंक्शन होते ही रहे हैं लेकिन कोविड महामारी के चलते बहुत सारे अवॉर्ड बीच में आयोजित नहीं हो पाए। हिंदी फिल्मों की ही तरह अब धीरे धीरे भोजपुरी फिल्मों से जुड़े सितारों के भी पुरस्कार समारोह शुरू हो चुके हैं और इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स का आयोजन कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में बुधवार (1 मार्च) को होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस पुरस्कार समारोह में भोजपुरी के तकरीबन सभी बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे, सिवा पवन सिंह के।

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड के कर्ताधर्ता मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा के स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ही हैं। इस अवॉर्ड का आयोजन उनके बरसों के साथी विकास सिंह वीरप्पन और अरुण ओझा के नाम से साल 2018 में कोलकाता में शुरू हुआ था। साल 2019 में भी स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स का आयोजन कोलकाता में ही हुआ, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस अवॉर्ड का आयोजन 2019 के बाद से नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें- Farzi 2: जल्द रिलीज होगा वेब सीरीज 'फर्जी' का सीक्वल, शाहिद कपूर ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तीसरे भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स का आयोजन 20 जनवरी 2023 को कोलकाता में होना था, लेकिन किसी कारणवश आयोजन नहीं हो पाया। फिर ये भी चर्चा हुई कि शायद इस बार अवार्ड का आयोजन कोलकाता में न होकर इस साल दिल्ली में हो। अब तय हुआ है कि ये आयोजन दिल्ली में न होकर एक बार फिर कोलकाता में ही वहां के नेताजी इनडोर स्टेडियम में बुधवार को होने जा रहा है।

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड्स में साल 2022 में रिलीज फिल्मों और उनके कलाकारों व तकनीशियनों को सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड समारोह में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दूबे, प्रदीप पांडे चिंटू, यश मिश्रा, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता,शुभी शर्मा जैसे भोजपुरी के कई सितारों के अलावा भोजपुरी सिनेमा से जुड़े अभय सिन्हा, रत्नाकर कुमार जैसे कई निर्माता निर्देशक और तकनीशियन मौजूद रहेंगे। इस अवॉर्ड समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मौजूद रहेंगे और परफॉर्म भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें- R Balki: पैरा क्रिकेट स्टार पर आधारित है आर बाल्की की फिल्म घूमर, कोच की भूमिका में दिखेंगे अभिषेक बच्चन

पता चला है कि भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से मशहूर  पवन सिंह इस अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं हो रहे  हैं। कहा तो यही जा रहा है कि अपनी व्यस्तता के चलते पवन सिंह अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन पवन सिंह के अवॉर्ड समारोह में शामिल न होने की जो वजह सामने आ रही है, वह है खेसारी लाल यादव का अवार्ड समारोह में शामिल होना। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच विवाद जगजाहिर हैं, इसी विवाद के चलते पवन सिंह ऐसा कोई भी मंच साझा नहीं करते हैं, जहां खेसारी लाल यादव मौजूद होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed