फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Mahadev Ka Gorakhpur Official Trailer released Starring Ravi Kishan Rajesh Mohanan Pritesh Shah Salil Sankaran

Mahadev Ka Gorakhpur: बेहद शानदार है 'महादेव का गोरखपुर' का ट्रेलर, दमदार अंदाज में दिखे रवि किशन

Thu, 21 Mar 2024 09:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Mar 2024 09:21 PM IST
सार

देश के साथ इस फिल्म को विदेश में भी रिलीज किया जाएगा। ‘महादेव का गोरखपुर’ अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित होगी। 

विज्ञापन
Mahadev Ka Gorakhpur Official Trailer released Starring Ravi Kishan Rajesh Mohanan Pritesh Shah Salil Sankaran
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म महादेव का गोरखपुर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने गुरुवार (21 मार्च) को इसे जारी किया। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता की दमदार अदाकारी की झलक नजर आई है। फिल्म के निर्माता इसे पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी मेंं हैं। 29 मार्च को यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं में देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' जैसी और फिल्में करना चाहती हैं रानी मुखर्जी, जन्मदिन पर किया खुलासा
विज्ञापन


शानदार है फिल्म का ट्रेलर
तीन मिनट 10 सेकंड का यह ट्रेलर देखने में काफी शानदार है। ट्रेलर में दो युगों की कहानी दिखाई गई है। वहीं, इसे देखकर दक्षिण भारतीय फिल्मों का फील भी आता है। ट्रेलर में रवि किशन जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए हैं। रवि किशन की इस फिल्म के ट्रेलर को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 150 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kamal Haasan: महान संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक से जुड़े कमल हासन, फिल्म के लिए पटकथा लिखेंगे अभिनेता

विदेश में भी प्रदर्शित होगी फिल्म
देश के साथ इस फिल्म को विदेश में भी रिलीज किया जाएगा। ‘महादेव का गोरखपुर’ अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित होगी। यह फिल्म यूपी के 52, बिहार में 72 और बंगाल व असम में 23 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन महादेव मोहनन ने किया है। वहीं, इसके निर्माता प्रितेश शाह, सलील संकारण हैं। फिल्म को साई नारायण ने लिखा है। 
Toxic: 'टॉक्सिक' में हुई बॉलीवुड की इस हसीना की एंट्री! यश की फिल्म पर आया नया अपडेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed