फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   2015's The Ghanta Awards nominations list

क्या सिर दुखाया इन फिल्मों ने? तो दे डालिए 'घंटा' अवार्ड

Wed, 04 Mar 2015 01:33 PM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
2015's The Ghanta Awards nominations list

बॉलीवुड में खराब फिल्मों के लिए भी अवार्ड दिए जाने शुरू हो गए हैं। अभी हाल ही में उन फिल्मों और कलाकारों को केला अवार्ड दिया गया था जिन्होंने 2014 में बहुत ही निराशाजनक काम किया था।

विज्ञापन


अब इसी सिलसिले को आगे बढाते हुए ऐसी फिल्मों को दिया जा रहा है घंटा अवार्ड। अवार्ड के नॉमीनेशन की लिस्ट तैयार हो गई है। जिसे पढ़कर आप भी तय कीजिए कि अगर आप यह अवार्ड देते तो किसको देते।
विज्ञापन


इस लिस्ट में सैफ से लेकर अजय देवगन तक के नाम शामिल हैं।

जरा छांटिए तो सबसे बुरी फिल्म का नाम

2015's The Ghanta Awards nominations list

इस अवार्ड में सबसे बुरी फिल्मों की ‌कै‌टेगिरी के नॉमीनेशन की लिस्ट अच्छे से पढ लीजिए और तय कर लीजिए कि घंटा अवार्ड की ज्यूरी इनमें से किस फिल्म को सबसे घटिया मानते हुए उसे दे डालेगी घंटा अवार्ड।

इस लिस्ट में शामिल है अजय देवगन की एक्‍शन जैक्सन, सैफ अली खान की हमशक्ल और सलमान खान की किक।


इनमें से कौन होगा सबसे बुरा निर्देशक?

2015's The Ghanta Awards nominations list

सबसे बुरे निर्देशक की लिस्ट में फराह खान का नाम भी शामिल है जिन्होंने हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्म का निर्देशन किया था। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करके सुपरहिट साबित हुई हो, लेकिन घंटा अवार्ड के सबसे बुरे निर्देशक में फराह को इसी फिल्म के डायरेक्‍शन के लिए नॉमीनेशन मिला है। इसके अलावा साजिद खान को हमशक्ल, अनंत महादेवन को द एक्सपोज के लिए नॉमीनेट किया गया है।

विज्ञापन

कौन सा हीरो ले जाएगा घंटा हाथ में

2015's The Ghanta Awards nominations list

ऐसे हीरो जिन्होंने 2014 में सबसे बुरा काम कर दर्शकों को बोर किया है। उनको घंटा अवार्ड के वर्स्ट हीरो की कैटेगिरी में नॉमीनेट किया गया है। इसमें शामिल है अजय देवगन (एक्‍शन जैक्सन), सैफ अली खान, राम कपूर और रितेश देशमुख (हमशक्‍ल के लिए) और अक्षय कुमार एंटरटेंमेंट के लिए।

हीरोईन को भी नहीं बख्‍शा जाएगा

2015's The Ghanta Awards nominations list

वर्स्ट हीरोईन की कैटेगिरी में शामिल हैं। बिपासा बसु 'क्रिऐचर 3 डी', सोनाक्षी सिन्हा 'होलीडे' और 'एक्‍शन जैक्सन' के लिए, सनी लिओनी 'रागिनी एमएमएस2' के लिए।

सबसे बुरा गाना भी छांटना पड़ेगा

2015's The Ghanta Awards nominations list

जय हो का गाना "फोटोकॉपी", एक्सपोस का गाना "आइसक्रीम खाऊंगी" और हमशक्ल का गाना "कॉलरट्यून" घंटा अवार्ड के आयोजकों को जरा भी पसंद नहीं आए। इसलिए इन गानों को वर्स्ट सॉंग कैटेगिरी में नॉमीनेशन मिला है।


वर्स्ट डेब्यू का अवार्ड किसको मिलेगा?

2015's The Ghanta Awards nominations list

शेखर सुमन को एक डेब्यू निर्देशक के लिए इस कैटेगिरी में उनकी फिल्म हार्टलैस के लिए नॉमीनेट किया गया है। इसके अलावा मनारा को जिद, मीका और शान को बलविंदर सिंह फेमस हो गया फिल्म के लिए वर्स्ट एक्टिंग डेब्यू का नॉमीनेशन दिया गया है।

सबसे बुरी जोड़ी को भी मिलेगा यह अवार्ड

2015's The Ghanta Awards nominations list

सबसे बुरी जोड़ी के रूप में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा एक्‍शन जैक्सन के लिए, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह गुंडे के लिए एवं अक्षय कुमार एवं गोल्डन रिट्रीवर की जोड़ी को वर्स कपल्स कैटेगिरी का नॉमीनेशन मिला है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed