फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aahana kumra film salaam venky actress shared her struggles in bollywood industry as a outsider

Aahana Kumra: 'मैंने संघर्ष किया, इंडस्ट्री में मेरा चाचा-ताऊ नहीं, आहना ने बयां किया आउटसाइडर होने का दर्द

Wed, 14 Dec 2022 06:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 14 Dec 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
aahana kumra film salaam venky actress shared her struggles in bollywood industry as a outsider
आहना कुमरा - फोटो : सोशल मीडिया

कई कलाकारों ने बॉलीवुड में आउटसाइडर के तौर पर उनके साथ होने वाले भेदभाव के बारे में खुलासा किया है। इस लिस्ट में अब अभिनेत्री आहना कुमरा का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, आहना ने भी अब अपने आउटसाइडर होने के दर्द और फिल्मी करियर से जुड़े संघर्षों के बारे में खुलासा किया। बॉलीवुड अभिनेत्री आहना कुमरा की हाल ही में दो फिल्में, 'लॉकडाउन इंडिया' और 'सलाम वेंकी' रिलीज हुई हैं। फिल्म 'लॉकडाउन इंडिया' में आहना ने पायलट का किरदार निभाया था। फिल्म 'सलाम वेंकी' में अभिनेत्री 'पत्रकार' के रूप में नजर आईं। अपनी इन दोनों फिल्मों के लिए आहना चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड में आहना को आए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन वह अब भी खुद को आउटसाइडर मानती हैं।

विज्ञापन

इंडस्ट्री में कोई रिश्तेदार नहीं
अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनाना आसान नहीं है। कलाकारों को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। अभिनेत्री आहना को भी इस रास्ते पर चलना पड़ा है। अभिनेत्री आहना ने इंटरव्यू में कहा, 'एक आउटसाइडर होने के नाते मेरा संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। हम जैसे लोगों का इस इंडस्ट्री में कोई रिश्तेदार नहीं है। इंडस्ट्री में मेरा कोई चाचा-ताऊ, आंटी या भतीजा नहीं है, जो हमारे लिए किसी से बात करे। दूसरे कलाकारों की पैरवी के लिए निर्देशक या निर्माताओं के पास फोन किए जाते है। मैं तो अब भी खुद को आउटसाइडर ही मानती हूं।'

यह भी पढ़ें: Avatar The Way of Water First Day:  बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 की सुनामी, सिर्फ एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माताओं से मीटिंग करना मुश्किल
आहना ने कहा, 'अगर आप किसी अच्छे लोगों के साथ जुड़ जाते हैं तो आपकी राहें आसान हो जाती हैं। मेरे संघर्ष से भी अच्छे लोग जुड़े हैं। हम आउटसाइडर्स इंडस्ट्री के बाहर खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहते हैं। एक मौका पाने के लिए हमारे करियर के 10 से 15 साल गुजर जाते हैं। हमारे लिए निर्देशक और निर्माताओं तक पहुंचना या उनसे मुलाकात करना भी बहुत मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें: Spider Man-Across the Spider Verse: स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स का ट्रेलर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन

डायरेक्टर के दोस्तों को मिलती है फिल्म
आहना ने बताया, 'कई बार हमें फिल्मों से रिप्लेस कर दिया जाता है। पिछले कुछ साल में स्पोर्ट्स पर बहुत सी फिल्में बनी हैं। मैं अच्छी एथलीट हूं और यह मानती हूं कि इस फिल्म के किरदार के लिए फिट बैठती हूं, लेकिन मुझे कभी मौका नहीं दिया गया। डायरेक्टर फिल्मों में सिर्फ उन्हें लेते हैं, जो उनके दोस्त होते हैं।

यह भी पढ़ें: Pathaan: 100 करोड़ लेकर 'पठान' बने SRK, तो जॉन ने दी दीपिका को मात, स्टार कास्ट की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed