Viral Video: गौरी स्प्रैट का हाथ पकड़े दिखे आमिर खान, जुलाई में शादी की पुष्टि के बाद पहली बार नजर आया कपल
Viral Video: अपनी शादी की योजना की पुष्टि करने के बाद आमिर खान पहली बार अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह शादी करने वाले हैं। इस मामले के बाद वह पहली बार एक-साथ पब्लिक में दिखाई दिए हैं। इस कपल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे हाथ में हाथ डाले टर्मिनल से गुजर रहे थे।
आमिर खान ने की खबर की पुष्टि
हाल ही में आमिर खान ने महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए इस बात की पुष्टि की कि वह और गौरी 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।
'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए, एक्टर ने अपनी शादी से जुड़ी खबरों की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'मैं अभी अमेरिका में हूं। शादी की खबर सच है। शादी 5 जुलाई को है।'
विज्ञापन
खबरों के अनुसार, आमिर की शादी एक निजी और करीबी लोगों के बीच होने वाला कार्यक्रम होगा। बताया जा रहा है कि यह समारोह आमिर के घर पर होगा और इसमें परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल होंगे। मेहमानों की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि शाहरुख खान और सलमान खान इसमें शामिल हो सकते हैं।
'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे इम्तियाज अली, वेदांग रैना और अंजना सुखानी ने दिए पोज
जल्दबाजी में नहीं थे आमिरदिलचस्प बात यह है कि आमिर ने पहले कहा था कि शादी को लेकर वह जल्दी में नहीं हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने बताया कि वह और गौरी दोनों अब अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए तैयार महसूस कर रहे हैं।
बेंगलुरु में रहने वाली और वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करने वाली गौरी, पहली बार मार्च में आमिर के 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान चर्चा में आईं। तब एक्टर ने उन्हें मीडिया से मिलवाया और बताया कि वे वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे, फिर दोबारा जुड़े और आखिरकार उन्हें प्यार हो गया।
आमिर की निजी जिंदगी
गौरी से मिलने से पहले, आमिर की शादी फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी। इस पूर्व कपल ने 2005 में शादी की थी और उनका बेटा आजाद हुआ। 16 साल की शादी के बाद 2021 में उन्होंने अलग होने की घोषणा की।
उससे पहले, आमिर की शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जो 2002 तक चली। उनके दो बच्चे हैं, जुनैद खान और आयरा खान।