फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan daughter Ira Khan And Nupur Shikhare have Maharashtrian rituals wedding and two receptions!

Ira Nupur Marriage: महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी आयरा और नूपुर की शादी, दो शहरो में होगा रिसेप्शन!

Fri, 29 Dec 2023 02:17 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 02:17 PM IST
सार

बेटी आयरा और नूपुर शिकरे की शादी को लेकर आमिर खान भी काफी एक्साइटेड है। इस जोड़े को आर्शीवाद देने के लिए आमिर खान इंडस्ट्री के खास दोस्तों और करीबियों को शादी में आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira Khan And Nupur Shikhare have Maharashtrian rituals wedding and two receptions!
आयरा खान और नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी। बीते दिनों ही शादी से पहले की रस्मों की कुछ तस्वीरें आयरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इस कार्यक्रम में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव भी नजर आए थें। 

विज्ञापन

 

6 से 10 जनवरी के बीच होगा रिसेप्शन!
अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आयरा और नूपुर शिकरे की शादी को लेकर आमिर खान भी काफी एक्साइटेड है। बीते दिनों ही उन्हें शादी की खरीददारी करते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरा और नूपुर की शादी कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा। इसके बाद 6 से 10 जनवरी के बीच दिल्ली और जयपुर में दो रिसेप्शन पार्टी आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारों से सजेगी महफिल
हालांकि, इसके लेकर अभी तक खान परिवार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। चर्चा है कि, इंडस्ट्री के ज्यादातर कलाकार न्यू ईयर के चलते शहर से बाहर हैं। ऐसा में कहा जा रहा है कि जो सितारे में शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे रिसेप्शन में इस जोड़े को आर्शीवाद देने जरूर पहुंचेंगे। आमिर खान भी इंडस्ट्री के खास दोस्तों और करीबियों को इस विशेष मौके पर शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन

बहुत रोने वाला हूं मैं: आमिर खान
इससे पहले एक साक्षात्कार में आमिर ने आयरा की शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं तो बड़ा इमोशनल होता हूं भाई, उस दिन मैं बहुत रोने वाला हूं ये तो तय है। परिवार में तो अभी से चर्चा होने लगी है कि आमिर को संभालना उस दिन। क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं। मैं अपनी मुस्कान और आंसुओं पर काबू नहीं पा सकता हूं।' गौरतलब है कि आयरा खान ने फिटनेस ट्रेनर ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे से बीते साल सितंबर माह में इटली में सगाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed