Viral Video: कान 2026 में ऐश्वर्या फैन को दे रही थीं ऑटोग्राफ, बेटी ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हो गया वीडियो
Aaradhya Bachchan Viral Video: कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आराध्या ने क्यूट रिएक्शन दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया है। यहां उन्होंने अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हैं। इस बार कान में ऐश्वर्या अकेली नहीं गईं थीं, उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या के साथ आराध्या ने भी महफिल लूटी है। यहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहुत क्यूट रिएक्शन देती हुईं नजर आ रही हैं।
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने डेब्यू किया है। यहां से उनका वीडियो वायरल हुआ है जो चर्चा में है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय कान में अपने फैंस से मिल रही हैं। वह अपने फैन के साथ पोज भी दे रही हैं। ऐश्वर्या सबसे आखिर में जब एक शख्स को ऑटोग्राफ दे रही थीं तब आराध्या उनके सामने खड़ी थीं।
Unseen ~ Aishwarya Rai & Aaradhya for @lorealparisfr Dinner at Cannes 2k26 ; ✨
— Mishkat Mahir (@MahirMishkat) May 24, 2026
Aaradhya is looking so Pretty ❣️#AishwaryaRai #AishwaryaRaiBachchan pic.twitter.com/w9T5WwP6vl
वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या अपनी मां के पास ही खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आने के बाद ही ऐश्वर्या और उनकी जोड़ी ने सुर्खियां बटोरीं। इस खास मौके के लिए, आराध्या ने लाल रंग की फ्रॉक जैसा एक आउटफिट पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक चमकीला लाल केप पहना था। वहीं, ऐश्वर्या एक बॉडी-कॉन लाइट पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
18 की उम्र में गोविंदा के साथ करना था डांस, नर्वस करिश्मा की इस निर्देशक ने की मदद; अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा
आपको बता दें कि इस साल कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 से 23 मई के बीच हुआ। इस साल पूरे फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या अपने फैशन चॉइस और पब्लिक अपीयरेंस, दोनों की वजह से सुर्खियों में बनी रहीं। एक्ट्रेस ने अपने शानदार आउटफिट्स के लिए फैशन की दुनिया में खूब वाहवाही बटोरी। इन आउटफिट्स में स्ट्रैपलेस गाउन से लेकर पावर सूट और फ्लोरल केप तक शामिल थे। एक्ट्रेस ने अपने पांच शानदार लुक्स से फैशन के दीवानों का ध्यान अपनी ओर खींचा।