सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya to star in Karan Johar's film

चटर पटरः 'हेल्दी ऐश्वर्या' को करण जौहर लेंगे फिल्म में

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 14 Jan 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
aishwarya to star in Karan Johar's film
विज्ञापन

सुनने में आया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अराध्या को पालने पोषने के साथ एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय होना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने ऐसी फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू कर दी हैं जिसमें उनका किरदार उनके बढ़े हुए वजन को शूट करे। बॉलीवुड गलियारों से खबर है  कि इन दिनों ऐश्वर्या को ध्यान में रखकर कई फिल्मकार स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।

Trending Videos


इसमें सबसे ऊपर नाम करण जौहर का है। उन्होंने न सिर्फ ऐश्वर्या को ध्यान में रखकर पटकथा लिख दी है बल्कि उन्होंने ऐश को इस फिल्म में काम करने के लिए मना भी लिया है। ऐश, करण की स्क्रिप्ट से खुश हैं। पिछले दिनों एक पार्टी में करण और ऐश को काफी समय तक बात करते देखा गया। इसके बाद से यह खबरें और भी तेजी से फैल रहीं हैं कि ऐश जल्द ही किसी फिल्म की शूटिंग करते हुए दिख जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई है। दूसरे फिल्मकार भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि काफी भारी-भरकम हो गईं ऐश्वर्या दर्शकों को कितना रास आती हैं। यदि उनकी फिल्म चलती है तो वह फिर से कई फिल्मों में दिख सकती हैं।

छिपना पड़ा अक्षय के बेटे को
फिल्मी सितारों के बच्चों का बचपन बड़ी जल्दी छिन जाता है। उन्हें बहुत जल्द ही समझदार होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा पिछली दिनों अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ देखने को मिला। अभी हाल ही में आरव, मुंबई के एक थिएटर में फिल्म देखने के लिए आए। आरव ने फिल्म का भरपूर मजा लिया। इस बीच मीडिया को इस बात की खबर लग गयी कि आरव यहां फिल्म देख रहे हैं। फिर क्या आनन-फानन बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी आरव से बात करने के लिए पहुंच गए। आरव के बाहर निकलते ही फोटोग्राफरों ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। आरव को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। आरव को समझ में नहीं आया कि वह क्या करें। फिर आरव ने वही किया जो वह सेलिब्रेटीज को मीडिया से बचने के लिए करते हुए देखते आए हैं। आरव ने चेहरा टी-शर्ट में छिपा लिया और भागते हुए निकल गए। शायद आरव सीख गए हैं कि कब किसको एवाइड करना है और कब किसको ओबलाइज।

लंबा चला सैफ करीना का दूसरा हनीमून
शादी के बाद सैफ और करीना का हनीमून बहुत लंबा नहीं चल पाया था। अपनी-अपनी फिल्मों की वजह से इन्हें जल्द ही काम पर लौट आना पड़ा था। अब यह जोड़ा दूसरी बार हनीमून पर है। इस बार इन्हें कोई जल्दी नहीं हैं। नए साल के मौके पर सैफ और करीना स्वीटजरलैंड गए थे। लगभग दो सप्ताह बीतने के बाद भी यह जोड़ा अभी भी वही पर है। इसकी वजह साफ है। सैफ और करीना की कोई भी फिल्म अभी फ्लोर पर नहीं है। उनकी फिल्मों की शूटिंग या तो अभी शुरू हुई हैं या फिर पूरी हो गई हैं। यह समय किसी भी सितारे के लिए रिलैक्स करने का होता है। सैफ अली खान 25 जनवरी को रिलीज हो रही 'रेस 2' में दिखेंगे तो करीना की अभी कोई फिल्म नजर नहीं आ रही है। अब ऐसा शानदार समय हनीमून के लिए बेस्ट तो है ही।

अनुष्का ने किया कैटरीना को इनवाइट
इंडस्ट्री में दो उभरती हुई नायिकाओं के बीच शह और मात का खेल चलता रहता है। लेकिन यह भी सच्चाई है कि यहां कोई मनमुटाव बहुत लंबे समय तक नहीं चलता। कुछ ऐसा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के मामले को देखकर लग रहा है। 'जब तक है जान' फिल्म में एक-दूसरे से काफी दूर हो गईं यह नायिकाएं अब फिर से दोस्त बन गईं हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' की स्पेशल स्क्रीनिंग में कैटरीना कैफ को खासतौर से बुलाया। कैट इस कार्यक्रम में शामिल भी हुईं। जब कैटरीना इस कार्यक्रम में पहुंची तो दोनों नायिकाओं ने एक-दूसरे से जमकर गप्पे भी लड़ाईं। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए दोनों नायिकाओं ने कहा कि हमारे बीच कोई दूरी नहीं थी। अगर हम दूर होते तो एक-दूसरे के बुलाने पर कैसे आते। अब सही क्या है यह तो वही जानें।

अजय ने अक्षय से लिए फिटनेस टिप्स
अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों के बीच कभी भी मनमुटाव नहीं रहा है। यह दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए मौका निकाल लेते हैं। पिछले दिनों दोनों ही फिल्मीस्तान स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि वह एक ही स्टूडियों में हैं तो वह एक-दूजे से मिलने पहुंच गए। फिर क्या गप्पे छिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को उनकी हालिया हिट फिल्म के लिए बधाई देने के साथ आने वाली फिल्मों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर अजय ने अक्षय से कुछ फिटनेस टिप्स भी लिये। उधर अक्षय ने अजय को सलाह दी कि वह अधिक सिगरेट न पीये। इस मुलाकात के बाद दोनों अपने-अपने घर निकल गए। अब यह दोनों किसी एक फिल्म में साथ काम करते दिखें तो बहुत ताज्जुब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed