{"_id":"9c5215f4-c1ed-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ajay-devgan-delayed-film-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार रिलीज होगी अजय की यह डिब्बाबंद फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार रिलीज होगी अजय की यह डिब्बाबंद फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 21 May 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार अजय देवगन बड़े पर्दे पर बड़े ही चुपचाप ढंग से दिखने वाले हैं। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'नाम' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। यह फिल्म करीब आठ साल पहले बनने शुरू हुयी थी।
विज्ञापन
यह फिल्म बनने के बाद पिछले पांच सालों से डिब्बाबंद पड़ी है। अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के साथ भूमिका चावला और समीरा रेड्डी दिखेंगी।
यह फिल्म 2009 में ही बनकर तैयार हो गयी थी लेकिन फिल्म के निर्माता दिनेश पटेल के पास इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के लिए पैसे नहीं थे। बजट न होने की वजह से यह फिल्म लटक गयी थी।
विज्ञापन
अब अजय देवगन दिनेश पटेल की मदद के लिए आगे आए हैं। अजय देवगन की मदद की वजह से इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम हो सका है।
यह फिल्म इसी शुक्रवार यानीकि 24 मई को रिलीज हो जाएगी। हालांकि इस फिल्म को बहुत ही चुपचाप तरीके से रिलीज कर दिया जाएगा। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म के किसी भी कलाकार ने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया है।
विज्ञापन
इस थ्रिलर ड्रामा में अजय देवगन के साथ मुकेश ऋषि, विजय राज, राजपाल यादव, राहुल देव, गोविंद नामदेव, यशपाल शर्मा और शरद सक्सेना जैसे चर्चित अभिनेता भी दिखेंगे।