फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgan not wear saree in film

अजय देवगन ने साड़ी पहनने से किया मना

Sat, 26 Jul 2014 07:33 AM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 07:33 AM IST
विज्ञापन
ajay devgan not wear saree in film

अजय देवगन अपने इरादों के पक्के माने जाते हैं। फिर उनका स्टाइल भी कोई लचीला नहीं है। वे पर्दे पर अक्सर सख्त पुरुष की भूमिकाओं में दिखते हैं। शायद यही कारण है कि उनकी वहज से प्रोड्यूसर बने तुषार कपूर और शबीना खान की पहली फिल्म मुश्किल में फंस गई है। तुषार ने अजय को तमिल फिल्म ‘कंचना’ की रीमेक में लिया है। फिल्म के अंत में सीन आता है जब हीरो को एक किन्नर की आत्मा अपने वश में कर लेती है। तब हीरो महिलाओं के कपड़े पहने हुए सामने आता है।

विज्ञापन

अजय को नहीं आया रास

ajay devgan not wear saree in film

अजय देवगन को यह आइडिया पसंद नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि हाल में फिल्म ‘हमशकल्स’ में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर जैसे ऐक्टर महिलाओं के कपड़े पहन कर कॉमेडी करते बहुत ही फूहड़ दिखे थे। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

सूत्रों के अनुसार अजय के फैसले के बाद फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस असमंजस में हैं कि क्या रास्ता निकालें? सूत्रों के मुताबिक, ‘फिल्म का क्लाइमैक्स एक मंदिर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहनूंगा ऐसे कपड़े

ajay devgan not wear saree in film

जिसमें कंचना (किन्नर) पिछले जन्म में हुई अपनी हत्या का बदला लेने के लिए विलेन को ठिकाने लगाने आया है। कंचना राघव (अजय देवगन) के शरीर में घुस गया है।’ बताया जाता है कि तुषार और शबीना काफी दिनों से अजय को समझा रहे हैं कि वह यह साड़ी पहनने वाला यह रोल कर लें, लेकिन अजय का कहना है कि वह न तो साड़ी पहनेंगे और न ही शलवार-सूट। निर्माता-निर्देशकों को दूसरा रास्ता निकालना होगा। किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें क्योंकि फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल अक्तूबर से शुरू होना है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed