फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar and Saif Ali Khan starrer Haiwaan Trailer Release

Haiwaan Trailer: 'हैवान' के ट्रेलर में अक्षय ने डराया, संघर्ष करते दिखे सैफ; झलक दिखाकर भी बनाए रखा सस्पेंस

Tue, 25 Aug 2026 12:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 25 Aug 2026 12:42 PM IST
सार

Haiwaan Trailer Release: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार खलनायक के किरदार में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar and Saif Ali Khan starrer Haiwaan Trailer Release
हैवान - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 वर्षों के बाद एक-साथ अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में नजर आए हैं। जानिए ट्रेलर में क्या खास है?
विज्ञापन

Akshay Kumar and Saif Ali Khan starrer Haiwaan Trailer Release
हैवान - फोटो : यूट्यूब@KVNproductions
ट्रेलर में क्या है?
दो मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि शहर में एक अजीब तरह का खौफ है। कोई शख्स है जो लोगों का कत्ल कर रहा है। ट्रेलर में सैफ अली खान काफी हैरान और परेशान नजर आते हैं। इसके बाद पुलिस दिव्यांग बने सैफ अली खान को गिरफ्तार कर लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar and Saif Ali Khan starrer Haiwaan Trailer Release
हैवान - फोटो : यूट्यूब@KVNproductions
एक्शन अवतार में अक्षय कुमार
इसके बाद ट्रेलर में अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वह एक्शन अवतार में नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान के बीच संघर्ष होता है। 
ट्रेलर देखने से पता चलता है कि फिल्म की कहानी बदले की भावना पर आधारित होगी।
विज्ञापन

Akshay Kumar and Saif Ali Khan starrer Haiwaan Trailer Release
हैवान - फोटो : यूट्यूब@KVNproductions
ये कलाकार भी आए नजर
ट्रेलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर और बोमन ईरानी नजर आए हैं। इसमें दयानंद शेट्टी की भी झलक दिखी है। ट्रेलर देखकर फिल्म की कहानी का पता नहीं चलता है, बल्कि एक सस्पेंस बना रहता है। मेकर्स ने यह सवाल आपके दिमाग में छोड़ दिया कि क्यों और किसका बदला लेने के लिए अक्षय कुमार मासूमों की जान ले रहे हैं।

Akshay Kumar and Saif Ali Khan starrer Haiwaan Trailer Release
हैवान - फोटो : यूट्यूब
18 साल बाद साथ आए अक्षय-सैफ
बता दें कि फिल्म 'हैवान' के जरिए अक्षय और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले इनकी जोड़ी को फिल्म 'टशन' में देखा गया था। इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KVN Productions (@kvn.productions)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed