सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amit kumar re-records dad's 'Naino mein sapna' song

अमित ने रिकॉर्ड किया पापा किशोर कुमार का यह गाना

नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Fri, 08 Feb 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
amit kumar re-records dad's 'Naino mein sapna' song
विज्ञापन

गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने फिल्मकार साजिद खान की फिल्म 'हिम्मतवाला' के लिए अपने पिता के गाने 'नैनो में सपना' को दोबारा रिकार्ड किया। साजिद के मुताबिक उनके लिए यह एक इतिहास का हिस्सा होने जैसा था। गाने का निर्देशन साजिद-वाजिद की जोड़ी ने आधुनिक संगीत को ध्यान में रखते हुए किया। इस गाने के लिए अमित के साथ गायिका श्रेया ने अपनी आवाज दी है।

Trending Videos


साजिद ने कहा, "नैनो में सपना' गाने को दोबारा रिकार्ड करना इतिहास का हिस्सा होने जैसा था। एक बेटे ने अपने पिता द्वारा 30 साल पहले गाए गाने को दोबारा इससे पहले नहीं गाया है।" उन्होंने कहा, "जब अमित ने किशोरदा के गाने गाना शुरू किया। ऐसा लगा मानो किशोरदा हमारे लिए गा रहे हों। यहां सिर्फ एक किशोर कुमार थे और सिर्फ एक ही अमित होंगे। होली के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'हिम्मतवाला' में अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तमन्ना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed