फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday

Friday OTT: होस्टिंग से चौंकाएंगे सहवाग, इंसाफ के लिए लड़ेंगी अनीत पड्डा, शुक्रवार को ओटीटी पर क्या है खास?

Thu, 24 Sep 2026 07:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Sep 2026 07:32 AM IST
सार

OTT Friday: इस शुक्रवार को ओटीटी पर अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख की फिल्म रिलीज होने वाली है। वहीं वीरेंद्र सहवाग का शो भी स्ट्रीम होने वाला है।
 

विज्ञापन
Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday
ओटीटी शुक्रवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी से सजी फिल्म 'द वन' रिलीज होने वाली है। वहीं ओटीटी प्रेमियों के लिए यह शुक्रवार खास होने वाला है। क्योंकि इस शुक्रवार और वीकएंड पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं इस शुक्रवार को ओटीटी पर क्या खास रहने वाला है।
विज्ञापन

Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
हुंकार
अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख की अदाकारी से सजी वेब सीरीज 'हुंकार' इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। यह कोर्टरूम ड्रामा एक टीनएजर लड़की के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक मशहूर आध्यात्मिक गुरु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है। यह 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday
डोंट बी शाई - फोटो : यूट्यूब
डोंट बी शाय
आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'डोंट बी शाय' 25 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसमें ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे लगता है कि उसने अपनी जिंदगी को पूरी तरह समझ लिया है। मगर उसकी प्लान की गई जिंदगी में अचानक एक मोड़ आता है और सब कुछ उसके कंट्रोल से बाहर होने लगता है।

हनुमान अंश: फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक विशाल ने नहीं ली फीस, अब मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
 
विज्ञापन

Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday
'शक: ट्रस्ट नो वन' - फोटो : X
'शक: ट्रस्ट नो वन'
परिणीति चोपड़ा 'शक: ट्रस्ट नो वन' से ओटीटी में डेब्यू कर रही हैं। रेनसिल डी'सिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी एक मां की अपने खोए हुए बच्चे की 9 साल की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें सोनी राजदान, अनुप सोनी और जेनिफर विंगेट भी होंगे। यह 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday
राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
राइज एंड फॉल 2
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 ओटीटी पर आ रहा है। इस नए सीजन के होस्ट पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं। खबरों के मुताबिक इसमें स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला हिस्सा ले सकते हैं। इसे अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर 26 सितंबर 26 से देखा जा सकता है।

Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday
बकैती सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बकैती सीजन 2
कटारिया परिवार एक और मुश्किल का सामना करने के लिए वापस आ गया है। इस बार मामला उनके पुश्तैनी घर, 'कटारिया कुटीर' के भविष्य से जुड़ा है। अजय, अल्का और अमन के वापस आने पर दोनों परिवारों को एक ही छत के नीचे रहना पड़ता है, जिससे उनके बीच फिर से झगड़े और उथल-पुथल शुरू हो जाती है। यह मशहूर सीरीज 25 सितंबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday
मैंगो पच्चा - फोटो : सोशल मीडिया
मैंगो पच्चा
'मैंगो पच्चा' एक एक्शन से भरपूर कन्नड़ क्राइम ड्रामा है। कहानी मैसूर में वीडियो रेंटल शॉप चलाने वाले प्रशांत, यानी पच्चा (संचित संजीव) के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसे अपने स्वर्गीय पिता से सिरफ़ उनका सामान ही नहीं, बल्कि कुछ और भी विरासत में मिलता है। पिता के गांजा तस्करी के छिपे हुए धंधे का पता चलने पर, पच्चा संगठित अपराध की दुनिया में फंस जाता है। यह फिल्म 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

Aneet Padda Hunkkaar Sehwag Rise And Fall 2 and Parineeti Shaque will release on OTT at This Friday
द फाइनल प्रॉब्लम - फोटो : सोशल मीडिया
द फाइनल प्रॉब्लम
इस हफ्ते नेटफ्लिक पर मर्डर मिस्ट्री सीरीज 'द फाइनल प्रॉब्लम' रिलीज हो रही है। सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित है जो पर्दे पर जासूज का रोल प्ले कर चुका है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक होटल में एक मर्डर हो जाता है। वहां पुलिस नहीं होती है। ऐसे में शख्स अपना रील लाइफ वाला टैलेंट इस्तेमाल करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed