फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher meets Anil Kumble at the mumbai airport share post on social media

एयरपोर्ट पर हुई अनुपम खेर-अनिल कुंबले की मुलाकात, शेयर किया पोस्ट; लिखा- 'भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों...'

Wed, 15 Apr 2026 03:33 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 15 Apr 2026 03:33 PM IST
सार

Anupam Kher meets Anil Kumble: अनुपम खेर की हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले से मुलाकात हुई। अनुपम ने इस पल को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ शेयर किया है।

 

विज्ञापन
Anupam Kher meets Anil Kumble at the mumbai airport share post on social media
अनुपम खेर और अनिल कुंबले - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुपम खेर ने अनिल कुंबले से साथ हुई अपनी खास मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही अनुपम ने बताया कि उन्हें अनिल के साथ मिलकर कैसा महसूस हुआ।

विज्ञापन

अनुपम का पोस्ट
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ अनिल कुंबले की एक खास तस्वीर शेयर की, जो मुंबई एयरपोर्ट के दौरान की है। इस खास तस्वीर के साथ अनुपम ने पोस्ट में लिखा कि उन्हें अनिल कुंबले से मिलकर बहुत अच्छा लगा। अनुपम ने न सिर्फ कुंबले की क्रिकेट में उपलब्धियों की तारीफ की, बल्कि उनकी शालीनता, विनम्रता और भारतीय संस्कृति से गहरे जुड़ाव की भी सराहना की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


अनुपम ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अनिल कुंबले और उनकी पत्नी चेतना द्वारा संस्कृत के सुंदर पाठ को सुना था। यह अनुभव उनके मन पर गहरा असर छोड़ गया। उन्होंने कुंबले को हमारी संस्कृति और विरासत के सच्चे राजदूत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुंबले का जवाब
अनिल कुंबले ने अनुपम खेर के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि उनसे मिलकर उन्हें भी बहुत खुशी हुई। उन्होंने अनुपम की अभिनय कला की तारीफ की और उनकी मुस्कुराती हुई विनम्र प्रकृति की सराहना की।

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम खेर
अनुपम खेर हाल ही में अपनी निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आए थे। अब वह 2006 की हिट फिल्म 'खोसला का घोसला' के दूसरे भाग में फिर से कमल किशोर खोसला का रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में बोमन ईरानी, परवीन डबास, रणवीर शौरी और रवि किशन जैसे कलाकार भी होंगे। इसके अलावा अनुपम निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ भी एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Prem Chopra: कैसी फिल्म बनाना चाहते हैं प्रेम चोपड़ा, देखी 'धुरंधर'; बोले- 'मैं रणवीर सिंह को अक्सर क्लब...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed