सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Baadshaho' New Poster, Actor Sanjay Mishra Nailing The Badass Look On The Poster

अब 'बादशाहो' के नए पोस्टर में संजय मिश्रा, शरीर पर लटकी दिखीं चाबियां

amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 19 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
'Baadshaho' New Poster, Actor Sanjay Mishra Nailing The Badass Look On The Poster
बादशाहो
विज्ञापन
अभी तक सभी ने एक्टर संजय मिश्रा का हंसाने और रुलाने वाला अवतार देखा था लेकिन अब वो नए अंदाज में आ रहे हैं। संजय जल्द ही मिलन लूथरिया की फिल्म 'बादशाहो' में दिखेंगे जिसका नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
Trending Videos


इस पोस्टर में संजय वाकई अपने अभी तक के निभाए गए किरदार से काफी अलग लग रहे हैं। उनके लुक के साथ एक टैगलाइन भी लिखी है, 'संजय मिश्रा! जो हचपन से बदमाश हैं।' संजय ने पोस्टर में एक जैकेट पहनी हुई है जिसपर चाबियां ही चाबियां लगी हैं। उनके लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस फिल्म में सबको अलग अंदाज में हंसाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


साथ ही संजय का एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें वो अपने रोल के बारे में बता रहे हैं।
 


'बादशाहो' में एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 1 सितम्बर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed