{"_id":"1a94d7f2b411697e63b3e37d9c74688f","slug":"bollywood-most-awaited-patch-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कीजिए इन झगडों के सुलझने की उम्मीद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कीजिए इन झगडों के सुलझने की उम्मीद
रोहित मिश्र
Updated Thu, 25 Jul 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा इफ्तार पार्टी में शाहरुख और सलमान गले लग गए। फिल्म इंडस्ट्री इस बात से खुश है कि बॉलीवुड के यह दो दिग्गज आपस में मिल गए हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री कुछ और ऐसे लोगों के मिलन की बांट जोह रही है जो लंबे समय से एक-दूजे से रूठे हैं।
Trending Videos
इन लोगों के रूठने की कोई बड़ी वजह नहीं है। ज्यादातर मामले ईगो की वजह से ही हुए हैं। हालांकि कुछ ऐसे मौके भी आए हैं जब एक-दूजे से रूठे हुए इन लोगों ने सुलह के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच झगड़ा पिछले साल दीवाली के समय पर हुआ था। झगड़े की वजह अपनी-अपनी फिल्म अधिक से अधिक स्क्रीन में रिलीज करने से जुड़ी थी। शाहरुख खान यश चोपड़ा कैंप की फिल्म 'जब तक है जान' के अधिक से अधिक शो मल्टीप्लेक्स में चाहते थे। यही इच्छा 'सन ऑफ सरदार' के लिए अजय देवगन रखते थे।
बाद में इन दोनों में इसी बात को लेकर तल्खी बढ़ी। तल्खी इतनी बढ़ी कि अजय देवगन की पत्नी काजोल ने भी शाहरुख और यश कैप से दूरी बना ली। हालांकि इन दोनों ने ही सार्वजनिक तौर पर कभी भी एक दूसरे पर व्यक्गित हमले नहीं किए। इनके बीच विवाद सुलटने में काजोल की बड़ी भूमिका हो सकती है।
करन जौहर और राम गोपाल वर्मा
करन जौहर और राम गोपाल वर्मा के बीच जुबानी जंग कभी नहीं हुई। यह दोनों ट्वीटर के माध्यम से एक-दूसरे पर नहीं बल्कि एक-दूसरे की फिल्मों पर हमला बोलते रहे हैं। रामू, करन जौहर की फिल्मों को संसार की सबसे बनावटी फिल्में कहा करते रहे तो करन जौहर राम गोपाल वर्मा की फिल्मों को एक ही विषय को उलट-पुलट कर पेश कर देने वाला कहते रहे हैं।
हालांकि राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'अटैक ऑफ 26/11' की प्रीमियर पार्टी में करन जौहर को इनवाइट करके अपनी तरफ से तल्खी खत्म करने के संकेत दिए थे। भविष्य में इनके बीच पैचअप की उम्मीद बॉलीवुड कर रहा है।
रामू और संजय दत्त
राम गोपाल वर्मा की इन दिनों संजय दत्त से भी ठनी हुई है। यह टकराव राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डिपार्टमेंट' के बाद हुआ था। इस फिल्म की असफलता का ठीकरा संजय दत्त ने राम गोपाल वर्मा के निर्देशन पर फोड़ा था। संजय दत्त ने कहा था कि रामू ने प्रयोगों के चक्कर में एक अच्छी फिल्म को खराब कर दिया।
इसके बाद रामू ने कहा था कि संजय दत्त मुझे फिल्म बनाना न सिखाए। हालांकि संजय दत्त के जेल जाने पर राम गोपाल वर्मा ने अफसोस जाहिर किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इनके बीच मामला सुलझ जाएगा।
अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान
अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान के बीच भी पैचअप की उम्मीद है। इन दोनों का झगड़ा रॉ-वन फिल्म के बाद हो गया था। इसके बाद दोनों में ही अनबोला रहा है। सार्वजनिक समारोह में यह दोनों ही एक-दूसरे से टकराने से बचते रहे हैं।
हालांकि इनके बीच पैचअप की कुछ कोशिशें पिछले दिनों हुईं थीं। जब शाहरुख ने अपने घर रखे गए फिल्म डीडे के प्रीमियर में अर्जुन रामपाल को इनवाइट किया। उम्मीद है कि यह रंजिश भी जल्द ही खत्म हो जाएगी।
