फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office collection of singham

'सिंघम' ने तोड़ा कमाई में 'किक' का भी रिकॉर्ड

Tue, 19 Aug 2014 08:53 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
box office collection of singham

इसी शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन-करीना कपूर की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला है। फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ की कमाई कर सलमान की 'किक' को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


सलमान की 'किक' ने जहाँ पहले दिन 26.40 करोड़ की कमाई की थी, वहीं सिंघम ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई कर इसे पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे दिन थोड़ा गिरा कारोबार

box office collection of singham

आमतौर पर फिल्में शनिवार को शुक्रवार से बेहतर कारोबार करती हैं लेकिन सिंघम के साथ ऐसा नहीं हुआ। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने लगभग 22 करोड़ की कमाई की जो‌ कि शुक्रवार की तुलना में 8 करोड़ कम थी। शनिवार को कलेक्‍शन शायद फिल्म के अच्छे रिव्यू न आने की वजह से कम हुआ। कम कलेक्‍शन के बाद भी सिंघम दो दिन में 50 करोड़ से अधिक कमाकर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंची 77 करोड़ के पार

box office collection of singham

रविवार को इस फिल्म के कलेक्‍शन में थोड़ा सुधार हुआ। लेकिन यह फिल्म तब भी शुक्रवार के कलेक्‍शन को नहीं छू पाई। रविवार को इस फिल्म ने करीब 25 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म का शुरुआती कारोबार 77 करोड़ से अधिक का रहा है। चूंकि जन्माष्टमी की वजह से सोमवार को भी छुट्टी है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म मंगलवार तक 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed