फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bs reddy magic karisma kapoor vanish from shilpa shetty show india got talent WATCH video

India's Got Talent: जादू करते ही बॉक्स से गायब हो गईं करिश्मा कपूर, हैरान रह गए जज

Sat, 12 Mar 2022 11:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
bs reddy magic karisma kapoor vanish from shilpa shetty show india got talent WATCH video
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : insta

इंडियाज गॉट टैलेंट में एक से बढ़कर एक प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। कोई गाने से तो कोई डांस, कोई स्टंट से तो कोई अपने जादू से जजेस को हैरान कर दे रहा है। इंडियाज गॉट टैलेंट के प्रतिभागी बीएस रेड्डी मंच पर हमेशा ऐसा जादू दिखाते हैं कि बस सबका मुंह हैरानी से खुला रह जाता है और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है। उनके मैजिक को देखने के बाद दर्शकों के साथ-साथ जजेस के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन

bs reddy magic karisma kapoor vanish from shilpa shetty show india got talent WATCH video
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : insta

देखते ही देखते गायब हो गईं करिश्मा कपूर-
मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया शो का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीएस रेड्डी करिश्मा कपूर को एक डिब्बे के अंदर खड़ा करते हैं और देखते ही  देखते करिश्मा कपूर गायब हो जाती हैं। यह सब इतनी जल्दी और इतनी सफाई से हुआ कि वहां बैठे सभी दर्शक और जज शिल्पा हैरान रह जाती हैं तो वहीं गोविंदा को भी कुछ समझ नहीं आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

bs reddy magic karisma kapoor vanish from shilpa shetty show india got talent WATCH video
करिश्मा और गोविंदा ने किया डांस - फोटो : social media

शो में गोविंदा और करिश्मा अपनी पुरानी यादें भी ताजा करते दिखाई दिए, तो वहीं दोनों ने फैंस की डिमांड पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी और 'यूपी वाला ठुमका लगाओ' गाने पर डांस किया। करिश्मा और गोविंदा की जोड़ा 90 के दशक में हिट थी। दोनों को एक साथ देखकर दर्शक काफी खुश हुए।

विज्ञापन

bs reddy magic karisma kapoor vanish from shilpa shetty show india got talent WATCH video
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : social media

बीएस रेड्डी शो में पहले भी अपने मैजिक का कमाल दिखा चुके हैं। वह हर बार कुछ न कुछ ऐसा नया लेकर आते हैं कि वह सभी को हैरान कर देते हैं। इससे पहले वह शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ के ऊपर भी अपनी मैजिक ट्रिक करके दिखा चुके हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट का हर सीजन काफी सुर्खियों में रहता है और इस बार भी एक से बढ़कर एक प्रतिभागी शो में अपनी प्रतिभा दिखाने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed