'चांद मेरा दिल’ को मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंड़ी, फिल्म में किया बड़ा बदलाव; जानें कब होगी रिलीज
Chand Mera Dil Passed By CBFC: फिल्म 'चांद मेरा दिल’ को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। फिल्म के कुछ सीन्स काटने के बाद अब मेकर्स इसे रिलीज कर सकते हैं। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य की आने वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है। सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स में बदलाव करने को कहा था। इसके बाद मेकर्स अब इसे रिलीज कर सकते हैं।
सीबीएफसी ने दिया U/A का सर्टिफिकेट
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के मेकर्स ने सीबीएफसी के मापदंड पूरे कर फिल्म के लिए मंजूरी ले ली है। फिल्म के कुछ दृश्यों में बदलाव के बाद इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि, फिल्म से लगभग 96 सेकंड का सीन काट दिया गया है।
फिल्म का कुल रनिंग टाइम 135.36 मिनट है, यानी यह लगभग 2 घंटे 15 मिनट की है। इसके अलावा, फिल्म में शामिल सभी बाल कलाकारों के सहमति पत्र भी मेकर्स को जमा करने के लिए कहा गया है।
फिल्म के किसिंग सीन किए गए सेंसर
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इस 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म से 1 मिनट 26 सेकंड के किसिंग सीन को हटाने के लिए कहा था। इसके बाद मेकर्स ने कुल 96 सेकंड की कटौती की, जिसके बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया।
कब रिलीज होगी फिल्म?
विवेक सोनी द्वारा निर्देशित ‘चांद मेरा दिल’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। इन्हें ‘सैयारा’ फेम सिंगर फहीम अब्दुल्ला ने गाया है। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।