देवी पादुकोण सिंह: रणवीर-दीपिका ने महानवमी पर किया छोटी बेटी का नामकरण, साझा की दुआ की बहन की पहली तस्वीर
Devi Padukone Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नामकरण किया है। कपल ने अपने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पर सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं।
विस्तार
दीपिका पादुकोण की पोस्ट आते ही फैंस ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है। फैंस के अलावा सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। मृणाल ठाकुर, शरवरी वाघ और भूमि पेडनेकर ने दीपिका की पोस्ट पर दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं हर्षदीप कौर ने लिखा 'दिल खुश हो गया देख कर। आप पर ईश्वर की कृपा हो।'
महानवमी के मौके पर अपनी बेटी का नाम बताना इस घोषणा को और भी खास बनाता है। भारतीय संस्कृति में ‘देवी’ नाम का विशेष महत्व है। यह नाम ईश्वर के दिव्य स्वरूप, शक्ति, सुंदरता, गरिमा और नारी शक्ति का प्रतीक है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद एक पोस्ट साझा करके दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी के पैरों के निशान बने हुए थे। साथ ही लिखा था, 'बेबी गर्ल का स्वागत है... 19/09/2026'।
बता दें कि दीपिका दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले अभिनेत्री पहली बार 8 सितंबर 2024 में मां बनी थीं, तब उन्होंने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा। दिवाली 2025 पर रणवीर और दीपिका ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर साझा की थी।
- बता दें रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुई थी।
- यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
- फिर छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने इटली के शहर लेक कोमो में एक-दूसरे से शादी रचाई थी।
- साल 2018 में दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी परंपरा से हुई थी।
- दीपिका और रणवीर की शादी काफी प्राइवेट थी, इसमें केवल उनके करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।