फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone work with ajay devgan?

दीपिका के साथ अजय, कुछ अटपटा नहीं?

Mon, 17 Feb 2014 11:54 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone work with ajay devgan?

दीपिका पादुकोन के साथ यदि अजय देवगन नजर आएं तो आपको कुछ अटपटा तो नहीं लगेगा।

विज्ञापन


निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ‘गोलियों की रासलीलाः राम-लीला’ की कामयाबी के बाद अपना आराम पूरा कर चुके हैं। अब वह अपने नए प्रोजेक्ट के काम में लग गए हैं और इन दिनों एक ही बात पर विचार कर रहे हैः कैसी रहेगी अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी? मामला है भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘बाजीराव मस्तानी’ का।

संजय इस फिल्म को उन दिनों से बनाना चाह रहे हैं, जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय अच्छे दोस्त हुआ करते थे। साथ में फिल्मों में काम करते थे। परंतु दोनों के अलगाव के बाद चीजें इस तरह से बिखरती चली गई कि भंसाली चाह कर भी इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी वाली फिल्म को नहीं बना सके। उन्होंने शाहरुख खान और ऐश्वर्या को लेकर भी यह फिल्म बनाने का विचार किया। लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन


खैर, अब जबकि इन बातों को कई साल बीत गए हैं और भंसाली एक बार फिर से कामयाबी की लहर पर सवार हैं वह इस फिल्म की फाइल को चमका रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार भंसाली ने बिल्कुल अलग ढंग से सोचते हुए अजय देवगन को मराठा सैनिक सरदार बाजीराव बनाने का फैसला किया है, जबकि उनकी प्रेमिका और दूसरी पत्नी मस्तानी के रूप में दीपिका पादुकोण को लेना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका भी ‘गोलियों की रासलीला...’ की सफलता से बहुत खुश हैं। फिल्म में भंसाली ने उन्हें जिस ढंग से खूबसूरत दिखाया, वह देखते हुए दीपिका एक बार फिर से उनके साथ काम करने को इच्छुक हैं। भंसाली को लग रहा है कि वर्षों से उनके सपने में चल रही इस फिल्म को पर्दे पर उतारने का यह एकदम सही वक्त है। उनके नजदीकियों की मानें तो भंसाली की नजर में अजय-दीपिका की जोड़ी बिल्कुल फ्रेश भी है और दोनों प्रतिभावान हैं।


वैसे कहानी में छोटा सा ट्विस्ट यह है कि अगर किन्हीं कारणों से अजय देवगन मराठा सरदार बनने के लिए तारीखें नहीं दे पाते हैं तो भंसाली ने उनकी जगह एक नाम सोच कर रखा है। वह हैः रणवीर सिंह! सब जानते हैं कि अगर दीपिका के साथ काम करने का मौका आएगा तो रणवीर कभी इंकार नहीं करेंगे। ऐसे में यह वक्त की चाल ही बताएगी कि अगर दीपिका मस्तानी बनी तो बाजीराव कौन बनेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed