फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Drishyam' and 'Bajrangi bhaijaan' box office collection

तेज हुई 'दृश्यम' की रफ्तार, 'बजरंगी भाईजान' अभी भी दौड़ में

Sun, 02 Aug 2015 03:34 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
'Drishyam' and 'Bajrangi bhaijaan' box office collection

शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन की 'दृश्यम' ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस 17.45 करोड़ का बिजनेस किया है। अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन की यह थ्रिलर फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। रिलीज के पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 8.05 करोड़ का बिजनेस किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को 8.05 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म ने शनिवार को अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 9.40 करोड़ का बिजनेस किया। माना जा रहा है, कि समीक्षकों से मिले अच्छे रिव्यू के बाद फिल्म ने शनिवार को अच्छी कमाई की।
विज्ञापन


फिल्मी पंडितो का मानना है, कि फिल्म अपने पहले वीकएंड में 28 से 30 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। क्योंकि शनिवार को फिल्म को मिले दर्शकों को देखते हुए रविवार को छुट्टी में फिल्म से अच्छी कमाई करनी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का फिल्म के प्रदर्शन पर ट्वीट

'बजरंगी भाईजान' का शानदार सफर जारी

'Drishyam' and 'Bajrangi bhaijaan' box office collection

दो हफ्ते पहले ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' अजय देवगन की 'दृश्यम' की रिलीज के बाद भी अपनी दम दिखा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 283.16 करोड़ के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।

फिल्म ने इस शुक्रवार को 4.11 जबकि शनिवार को 6.80 करोड़ की कमाई की है, जबकि उसे 'दृश्यम' से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में दो हफ्ते पुरानी 'बजरंगी भाईजान' और 'दृश्यम' अच्छा मुकाबला हो रहा है।

'बजरंगी भाईजान' की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed