{"_id":"599c0a624f1c1b675e8b4c2c","slug":"emran-hashmi-says-he-will-not-play-any-clean-shave-roles-on-silver-screen-anymore","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में क्लीन शेव लुक के साथ इमरान हाशमी की अब 'नो इंट्री'!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में क्लीन शेव लुक के साथ इमरान हाशमी की अब 'नो इंट्री'!
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
इमरान हाशमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने हाल में एक बड़ा फैसला लिया है। जल्द ही फिल्म 'बादशाहो' में सनी लियोनी के साथ 'पिया मोरे' करते हुए दिखाई देने वाले इमरान हाशमी ने साफ कर दिया है कि अब वो भविष्य में ऐसी कोई भी फिल्म नहीं करेंगे जिसमें उनका लुक क्लीन शेव वाला होगा।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान इमरान ने कहा ,'जब मैं क्लीन शेव में कोई फिल्म करता हूं तो मेरा चेहरा काफी इममैच्योर लगता है लेकिन क्लीन शेव में ऐसा नहीं होता है। दाढ़ी की वजह से चेहरा थोड़ा मैच्योर दिखाई देता है'।
विज्ञापन
पढ़ें-फैन ने की बदतमीजी, इलियाना ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा
विज्ञापन
इमरान कहते हैं कि उन्हें लगता है कि दाढ़ी उन पर अच्छी लगती है और भविष्य में अगर ऐसी कोई फिल्म उनके सामने आई जिसमें उन्हें क्लीन शेव लुक में दर्शकों के सामने आना हुआ तो वो उस रोल को रिजेक्ट कर देंगे।
मिलन लूथरिया की फिल्म 'बादशाहो' का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं।