फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का पोस्टर हुआ रिलीज, अरशद पहली बार करेंगे यह काम; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
Film Jeevan Bheema Yojna Poster Released: फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म में अरशद वारसी एक अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं। जानें कब रिलीज होगी यह फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरशद वारसी की अगली फिल्म 'जीवन भीमा योजना' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अरशद डबल रोल में नजर आएंगे। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी जिसका पोस्टर सोमवार को जारी किया गया।
क्या होगा इस फिल्म में खास?
फिल्म 'जीवन भीमा योजना' अरशद वारसी की अन्य कॉमेडी फिल्मों से कुछ अलग होगी। फिल्म की कहानी दो पुरुषों के जीवन पर आधारित होगी। जानें इसमें क्या खास होगा?
- फिल्म 'जीवन भीमा योजना' में अरशद वारसी पहली बार डबल रोल निभाएंगे।
- फिल्म में जीवन और भीमा नाम के दो किरदार हैं जिन्हें अरशद निभाने वाले हैं।
- इसमें अरशद के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अतुल परचुरे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
- मेकर्स ने इस फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है।
- फिल्म कर्ज में डूबे दो व्यक्तियों की कहानी है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'जीवन भीमा योजना' के बारे में निर्देशक अभिषेक डोगरा ने कहा, ‘जीवन भीमा योजना उन आम लोगों की कहानी है, जो एक असाधारण फैसला लेते हैं और फिर पूरी फिल्म उस एक फैसले की कीमत चुकाते हुए नजर आते हैं।
फिल्म का जॉनर डार्क कॉमेडी है, लेकिन इसकी भावनात्मक जड़ें बेहद मानवीय हैं। अरशद ने दोनों किरदारों को जिस सटीकता के साथ जीवंत किया, उसने सेट पर हमें भी लगातार हैरान किया।’
अभिषेक डोगरा ने किया निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म डार्क कॉमेडी, क्राइम और सस्पेंस को एक अनोखी गलत पहचान की कहानी के इर्द-गिर्द पेश करती है।
अभिनेता अरशद वारसी हाल ही में ‘धमाल 4’ में नजर आए थे। अरशद इसके अलावा 'वेलकम टू द जंगल', 'प्रीतम पेड्रो' और 'धमाल 4' जैसी दिलचस्प फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही भविष्य में वह 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे।