{"_id":"7369ea897dacc13683ba86e31f15eab8","slug":"first-look-of-singham-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"और यह रही सिंघम रिटर्न्स की पहली तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
और यह रही सिंघम रिटर्न्स की पहली तस्वीर
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 13 May 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघम की सीक्वल फिल्म सिंघम रिटर्न्स की पहली तस्वीर जारी हो गई है। इस तस्वीर में अजय और करीना दिख रहे हैं।
विज्ञापन
साल 2011 में धमाल मचाने वाली फिल्म 'सिंघम' की अगली कड़ी का नाम 'सिंघम 2' नहीं बल्कि 'सिंघम रिटर्नस' होगा। फिल्म की शुटिंग फिलहाल मुंबई में जारी है। माना जा रहा है की र्निदेशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन की हिट जोड़ी जल्द ही एक्शन का डबल डोज लेकर बड़े पर्दे पर नजर आएगी।
विज्ञापन
इस फिल्म के साथ एक बार फिर करीना कपूर और अजय देवगन की जोड़ी 'गोलमाल' श्रंखला के बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है। अजय-करीना की जोडी़ कई फिल्मों में हिट साबित हुई है।
विज्ञापन
अजय और रोहित शेट्टी ने साथ मिलकर कॉमेडी तथा एक्शन से लबरेज कई सफल फिल्में दी हैं, जिसमें गोलमाल, ऑल द बेस्ट, बोल बच्चन जैसी फिल्में शामिल है। सिंघम रिटर्नस के अगस्त में रिलीज होने की संभावना है।