हेमा मालिनी ने अपनी बायोपिक के लिए लिया इस एक्ट्रेस का नाम, दोनों के बीच रहा है पुराना कनेक्शन
Hema Malini: हेमा मालिनी के इंडस्ट्री में 60 साल पूरे होने पर हाल ही में डायमंड जुबली समारोह मनाया गया। इस मौके पर हेमा मालिनी ने बताया कि वो अपनी बायोपिक में किस अभिनेत्री को देखना चाहती हैं। जानिए उन्होंने किस एक्ट्रेस का लिया नाम…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी छह दशकों से ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुईं। इस इवेंट के दौरान हेमा ने इस बारे में बात की कि क्या 'ड्रीम गर्ल' की जिंदगी पर कभी कोई बायोपिक बनती है, तो उसमें उनका रोल निभाने के लिए दीपिका पादुकोण सही पसंद होंगी या नहीं।
हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण के बीच हैं अच्छे संबंध
जब हेमा से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि बायोपिक में उनका रोल निभाने के लिए दीपिका सबसे सही पसंद हैं, तो उन्होंने कहा, ‘अगर वह चाहें, तो वह यह कर सकती हैं। कोई भी यह कर सकता है। दीपिका एक खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की हैं।’ हेमा और दीपिका पादुकोण के बीच अच्छे संबंध हैं।
दिलचस्प बात यह है कि 2015 में, बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' ने राम कमल मुखर्जी की लिखी अपनी 2017 की बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' को लॉन्च करने के लिए दीपिका को चुना था। दीपिका और हेमा मालिनी के बीच गहरा जुड़ाव भी है।
अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' में दीपिका ने जो दो किरदार निभाए थे, उनमें से एक किरदार हेमा मालिनी से ही प्रेरित था। फिल्म में शांतिप्रिया का किरदार, जिसे फिल्म में ‘ड्रीम गर्ल’ भी कहा गया है। 70-80 के दशक में हेमा मालिनी का मशहूर उपनाम भी ‘ड्रीम गर्ल’ ही था।
हेमा मालिनी ने कार्यक्रम के लिए जताया आभार
हेमा मालिनी ने इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने के जश्न को लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कितना यादगार और शानदार ढंग से आयोजित कार्यक्रम था। फिल्म इंडस्ट्री में मेरे इतने साल का जश्न (डायमंड जुबली) इतनी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया कि सच में यह अविश्वसनीय था। ऑडिटोरियम में मौजूद शानदार दर्शक मेरी फिल्मों के संगीत में पूरी तरह खोए हुए लग रहे थे और वे आखिर तक वहीं जमे रहे।’
हेमा मालिनी एक भारतीय अभिनेत्री, राजनेता, शास्त्रीय नृत्यांगना और फिल्म निर्माता हैं। बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर हेमा मालिनी 1960 के दशक के आखिर में मशहूर हुईं और 1970 व 1980 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर छाई रहीं।
उन्होंने राज कपूर के साथ फिल्म 'सपनों का सौदागर' (1968) से हिंदी फिल्मों में कदम रखा और इसके बाद कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'सत्ते पे सत्ता', 'द बर्निंग ट्रेन', 'जुगनू' और 'बागबान' शामिल हैं।