फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   himmatwala hit on box office

'हिम्मतवाला' का रीमेक भी हुआ हिट

Mon, 01 Apr 2013 01:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Apr 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
himmatwala hit on box office

1983 की सुपरहिट फिल्म 'हिम्मतवाला' की इसी नाम से बनी रीमेक फिल्म भी हिट हो गयी है। हालांकि इस फिल्म को वैसा रिस्पॉस नहीं मिला है जैसे कि इसके बारे में दावे किए जा रहे थे।

विज्ञापन


साजिद खान निर्देशित फिल्म 'हिम्मतवाला' ने अपने शुरुआती तीन दिनों में शानदार कारोबार किया है। इस फिल्म ने अब तक 31 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। यह कमाई सिर्फ शुक्रवार से लेकर रविवार तक के बीच की है।
विज्ञापन


अच्छी ओपनिंग देखते हुए माना जा सकता है कि यह फिल्म इसी सप्ताह 50 करोड़ रूपयों का कारोबार कर लेगी।

29 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार को शानदार कारोबार किया। इस फिल्म को शुक्रवार को 12 करोड़ की ओपनिंग मिली। यह 2013 में रिलीज हुई किसी भी फिल्म की सबसे अच्छी ओपनिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इस फिल्म ने साढ़े आठ करोड़ रूपयों की कमाई की। शुक्रवार के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन थोड़ा लुढ़का।

रविवार को फिल्म फिर संभली। छुट्टी का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने साढे दस करोड़ की कमाई की है।

इन दिनों का कलेक्शन मिलाकर हिम्मतवाला ने अब तक 31 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके पहले अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' ने शुरुआती तीन दिनों में 39 करोड़ का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed