{"_id":"9df2db48-4bf3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"himmatwala-trailer-with-race-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेस 2' के साथ 'हिम्मतवाला' का पहला ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस 2' के साथ 'हिम्मतवाला' का पहला ट्रेलर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Dec 2012 12:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
29 मार्च को रिलीज हो रही अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला की पहली झलक पाने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस फिल्म का पहला ट्रेलर 25 जनवरी को पहली बार मल्टीप्लेक्सों में दिखेगा। यह ट्रेलर फिल्म 'रेस 2' के साथ दिखाया जाएगा। अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म 'रेस 2' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। पहले इस फिल्म के ट्रेलर को 21 दिसंबर को ही 'दबंग 2' के साथ दिखना था। बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया।
Trending Videos
फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने कहा है कि 'हिम्मतवाला' के पहले कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं। यदि हम अभी से इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर देते तो दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता एक समय के बाद कम हो जाती। हम फिल्म रिलीज के लगभग दो महीने पहले इस फिल्म का ट्रेलर जारी करेंगे। इस फिल्म का ट्रेलर एक साथ मल्टीप्लेक्सों और टीवी पर जारी होगा। 'हिम्मतवाला', कॉमेडी और एक्शन फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह 1983 में रिलीज हुई जीतेंद्र की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तमन्ना, परेश रावल और महेश मांजरेकर भी अभिनय करते दिखेंगे। दर्शकों को जीतेंद्र की भी एक झलक देखने को मिलेगी।
