फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I and Shah Rukh are not good friends: Ajay Devgan

अजय देवगन ने शाहरुख खान पर निकाली अपनी भड़ास

Wed, 15 Jul 2015 01:05 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
I and Shah Rukh are not good friends: Ajay Devgan

अजय देवगन ने अपने और शाहरुख कान के रिश्ते पर ऐसा दो टूक जवाब दिया है कि सभी की बोलती बंद कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अजय से उनकी और शाहरुख की दोस्ती पर सवाल किया गया था। ये सवाल इसलिए किया गया क्योंकि हाल ही में अजय देवगन और शाहरुख खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें दोनों साथ-साथ खाना खाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


ये फोटो हाल ही में बुल्गेरिया में खींची गई। जहां शाहरुख अपनी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में अजय की पत्नी काजोल शाहरुख के साथ हैं। इस फोटो को देख ये कयास लगने लगे कि अब अजय और शाहरुख में दोस्ती हो गई है। लेकिन अजय ने इन कयासों को सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन


अजय देवगन ने कहा है कि वह शाहरुख के सहकर्मी है लेकिन अच्छे दोस्त बिल्कुल नहीं हैं। अजय ने कहा कि शाहरुख और मैं अच्छे दोस्त नहीं हैं। इसलिए हमारी मुलाकत भी कम ही होती है और जब हमारी मुलाकात होती है, तो हम सहकर्मी के तौर पर ही मिलते हैं। साथ ही उन्होने कहा कि हमारे बीच सबकुछ सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय-शाहरुख के बीच लंबे समय से है टकराव

I and Shah Rukh are not good friends: Ajay Devgan

शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच टकराव काफी पहले से चला आ रहा है। साल 2012 में शाहरुख की 'जब तक है जान' और अजय की 'सन ऑफ सरदार' बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं। हालांकि दोनों ही फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

वैसे शाहरुख खान, अजय के अच्छे दोस्त भले न हों, लेकिन उनकी पत्नी काजोल और शाहरुख की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोडियों में माना जाता है। काजोल शाहरुख की दोस्ती भी काफी पुरानी है।

फिल्मों के टकराव पर हालांकि अजय देवगन की कहना है कि टकराव अभिनेताओं के बीच बीच नहीं है। ये टकराव हमारे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बीच है। सभी अपनी फिल्मों को बचाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि उन पर बहुत पैसा लगा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed