सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jannat Zubair Rahmani at Sshura arbaaz baby shower click photo with salman khan nia sharma sargun mehta

Jannat Zubair Rahmani: शूरा के बेबी शावर शामिल हुईं जन्नत जुबैर, पार्टी से सामने आईं सलमान-अरबाज की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Sep 2025 03:05 PM IST
सार

Shura Arbaaz Baby Khan Shower: अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशी के मौके पर उन्होंने 29 सितंबर को एक बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। जन्नत जुबैर ने आज सोशल मीडिया पर बेबी शावर की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
 

विज्ञापन
Jannat Zubair Rahmani at Sshura arbaaz baby shower click photo with salman khan nia sharma sargun mehta
अरबाज और शूरा खान बेबी शावर - फोटो : इंस्टाग्राम@jannatzubair29
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के माता-पिता बनने से पहले गोद भराई की रस्म रखी गई। जिसमें बेबी शावर के लिए इंद्रधनुष के रंग से सजा सेटअप तैयार किया गया। बेबी खान के इस प्रोग्राम में सलमान खान से लेकर कई सेलेब्स नजर आए। जिनकी कई तस्वीरें आज एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

बेबी शावर की तस्वीरें
अरबाज और शूरा के पहले बच्चे के बेबी शावर में कई सेलेब्स नजर आए। आज जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट बेबी शावर की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें बेबी शावर की सजावट से लेकर वहां पर मौजूद सेलेब्स की तस्वीर भी सामने आईं। इस पोस्ट के साथ जन्नत ने कैप्शन में लिखा, 'एक खूबसूरत दिन, होने वाली मां और उस अनमोल जीवन पर प्यार बरसाते हुए, जिससे मिलने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेबी शावर की सजावट
बेबी शावर की थीम इंद्रधनुषी रंगों से सजी हुई नजर आई। इसके अलावा इस जगह को रंग बिरंगे बैलून से लेकर टेडी बियर और कई बेबी टॉय से सजया गया। एक सुंदर मिठाई की मेज, जिसे गुलाबी, हल्का नीला, लैवेंडर, हरा और सुनहरा रंगों से सजाया गया था। 
 

कौन से सेलेब्स हुए शामिल
अरबाज और शूरा के सभी खास मेहमान इस इवेंट में शामिल हुए। बेबी खान के चाचा सलमान खान से लेकर घर परिवार के कई सदस्य इस बेबी शावर का हिस्सा बने। टीवी अभिनेत्री निया शर्मा और पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर बेबी शावर के कई वीडियो सामने आए, जिसमें अरबाज और उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान, भाई सोहेल खान, उनके बेटे निर्वाण, बहन अर्पिता खान भी मौजूद थीं। 
 

अरबाज और शूरा का पहनावा
अरबाज और शूरा ने इस खास दिन के लिए एक साथ पीले रंग के कपड़े पहने। शूरा पीले रंग के फ्लोई गाउन में बहुत सुंदर लग रही थीं, जबकि अरबाज ने पीली शर्ट और सफेद पैंट पहनी थी। अरबाज ने 2017 में मलाइका से तलाक के बाद 2023 में शूरा से शादी की थी। इस साल कई अफवाहों के बाद शूरा ने अपनी गर्भावस्था की पुष्टि की थी।

यह भी पढ़ें: Video Viral: बेटी देवी के साथ दुर्गा पंडाल में शामिल हुईं बिपाशा बसु, पति करण सिंह ग्रोवर भी दिखे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed