Hema Malini: ‘आप बहुत चार्मिंग लग रही हैं…’, डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में जितेंद्र ने की हेमा मालिनी की तारीफ
Jeetendra Compliments Hema Malini: हाल ही में मुंबई में हेमा मालिनी के भारतीय सिनेमा में 60 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। इवेंट में अभिनेता जितेंद्र ने हेमा मालिनी की खूब तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमा मालिनी की सिनेमाई यात्रा को लगभग छह दशक पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुंबई में एक डायमंड जुबली सेलिब्रेशन रखा गया। इस कार्यक्रम में ड्रीम गर्ल के सिनेमाई सफर की झलक दिखाई गई। इवेंट में जितेंद्र भी शामिल हुए थे। उन्होंने मंच से हेमा मालिनी को खूब सराहा।
हेमा मालिनी की तारीफ में जितेंद्र ने कही दिल छूने वाली बात
हेमा मालिनी से जुड़े कार्यक्रम में मंच पर जितेंद्र भी बैठे थे। उन्होंने मंच से कहा, ‘हेमा जी बहुत चार्मिंग लग रही हैं। हम तो बूढ़े हो गए हैं।’ यह सुनकर फैंस हंसने लगे। बाद में हेमा मालिनी ने भी जितेंद्र को सराहा और बताया कि वह तो अब भी जवान दिखते हैं।
एक वायरल वीडियो में वह जितेंद्र को कहती हैं, ‘आप आज भी उतने ही अच्छे लग रहे हैं जितने पहले लगते थे।’
हेमा मालिनी और जितेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर में साथ में खूब काम किया। दोनों ने 'खुशबू', 'किनारा', 'गहरी चाल', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'हम तेरे आशिक हैं' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। यही वजह है कि इनके बीच आज भी एक अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है। हेमा मालिनी से जुड़े इस कार्यक्रम में अभिनेता राकेश रोशन और शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए थे।