फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jersey: Shahid Kapoor did a funny dance with Shilpa Shetty-Mrunal Thakur, video went viral

Jersey: शाहिद कपूर ने शिल्पा शेट्टी-मृणाल ठाकुर के साथ किया फनी डांस, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 07 Apr 2022 07:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्ट, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्ट, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Apr 2022 07:43 AM IST
सार

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जर्सी के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म का प्रचार करते हुए देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Jersey: Shahid Kapoor did a funny dance with Shilpa Shetty-Mrunal Thakur, video went viral
शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जर्सी के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म का प्रचार करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में शाहिद इंडियाज गॉट टैलेंट में फिल्म का प्रचार करने पहुंचे। शो के दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी और मृणाल ठाकुर के साथ डांस भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में शिल्पा शेट्टी और मृणाल ठाकुर, शाहिद के गाने 'तू मेरे अगल-बगल है' पर फनी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शो की जज शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। शिल्पा ने फैंस के लिए वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'खाली पीली रोकने का नहीं, जर्सी थिएटर में देखना भूलने का नहीं...अगल बगल के सिनेमाघरों में इस शुक्रवार 14 मई से।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा का यह इंस्टा पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई। फिल्म में मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जर्सी साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है, जिसमें नानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दक्षिण भारत में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को हिंदी पट्टी के लोगों ने भी काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed