फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol's back with a woman-centric film

अब सिर्फ पति के बैनर में दिखेंगी काजोल

Thu, 31 Jul 2014 12:01 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
Kajol's back with a woman-centric film

सांवली सलोनी काजोल एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर रही है। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी, जिसका निर्माण खुद अजय देवगन ही करेंगे। काजोल ने संकेत दिया है कि वह अब अजय के बैनर में बनने वाली फिल्मों में ही दिखेंगी।

विज्ञापन


अजय कहते हैं, "काजोल इस साल एक फिल्म करेंगी। उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक इसकी शूटिंग शूरू होगी। उसका निर्माण मैं करूंगा और निर्देशन (विज्ञापन फिल्मकार) राम मधवानी करेंगे।"
विज्ञापन

अजय ने नहीं खोली कहानी

Kajol's back with a woman-centric film

​जब उनसे इस खबर के बारे में पूछा गया कि फिल्म एक परिपक्व प्रेमगाथा होगी तब अजय ने कहा, ​"हम विषयवस्तु का खुलासा नहीं कर सकते। यह महिला प्रधान फिल्म है। हम एक अभिनेता ढूढ़ रहे हैं। मैं बस उसका निर्माण करूंगा.... मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगा।​"

​इससे पहले अभिनेत्री श्रीदेवी ने महिला प्रधान फिल्म ​'​इंगलिश विंगलिश​'​ से वापसी की थी जो काफी हिट रही थी। ​ अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी ​'मर्दानी​'​ फिल्म में नजर आएंगी जो एक महिला के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed