एक कार्यक्रम में सरेआम रोने लगीं काजोल
काजोल ने पिछले दिनों एक पुरस्कार समारोह में भाग लिया। जहाँ उन्हें कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने रोते हुए देखा। ऐसे में लोग ये ही नहीं समझ पाए कि वह रो क्यों रही थी।
एक प्रत्यक्ष दर्शी का कहना है, "काजोल ने जब कैमरे के सामने पोज़ दिया तो वह काफी खुशनुमा मूड में थी। वह अकेले ही इस रेड कार्पेट इवेंट में पहुंची और यहाँ से निकलने से पहले वह एक और अभिनेत्री से भी मिली।"
किसी से मिलकर हुईं भावुक
सूत्र के अनुसार, "काजोल मिकी को काफी सालों से जानती हैं। काजोल ने उनके साथ अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' में काम किया था, और तभी से दोनों एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त रहे हैं। उन्होंने काजोल के लिए फिल्मों से अलग भी काम किया है। इसलिए वह उनसे काफी लंबे समय के बाद मिलकर बेहद खुश थी।
यहाँ तक कि वह इतनी खुश थी कि उनकी आँखों से आंसू भी निकल आए। हालाँकि कोई भी ये समझ नहीं पाया कि दोनों क्यों रोने लगे। लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मिकी कॉन्ट्रैक्टर के साथ इतने दिनों तक कोई बात चीत ना हो पाने के कारण वे भावुक हो गए।"
फिर हो गईं सामान्य
