और यह रही 'सिंघम रिटर्न्स' की पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सिंघम’ ने पिछली लड़ाई अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी थी। इस बार वह किसके खिलाफ लड़ेगा? पर्दे पर यह जवाब 15 अगस्त को मिलेगा। लेकिन सूत्र खबर लाए हैं कि निर्देशक रोहित शेट्टी की ‘सिंघम रिटर्न्स’ में इस बार बाजीराव सिंघम बने अजय देवगन की लड़ाई ब्लैक मनी के खिलाफ होगी।
दिखेगा अजय का जलवा
पिछली लड़ाई जीतने के बाद फिल्म में सिंघम का प्रमोशन हो चुका है और यह नायक डीएसपी बन कर मुंबई पहुंचा है। सीक्वल में एक बार फिर से अजय देवगन का जलवा नजर आएगा। वह बाजीराव के पुराने अंदाज में देश में ब्लैकमनी जमा करने वालों के विरुद्ध जोरदार कार्रवाई करने को तैयार हैं। खास बात यह है कि इस ब्लैकमनी की लड़ाई में वह कुछ राजनेताओं को भी सबक सिखाने जा रहे हैं।
रोहित की नई कोशिश
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शेट्टी ने अपनी फिल्म को ऐक्शन के साथ समसामयिक बनाने की कोशिश की है। उन्होंने फिल्म में उन बातों को रखा है जो आज आम आदमी को परेशान कर रही हैं।
2011 में आई ‘सिंघम’ ने दर्शकों और आलोचकों दोनों को आकर्षित किया था। फिल्म में बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन की छवि ने नए सिरे से दर्शकों को लुभाया था। इसकी कामयाबी से प्रेरित होकर रोहित शेट्टी ने सीक्वल बनाया है और वह 15 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं।