{"_id":"6acfaac48ec8ba1d57020d2a","slug":"koffee-with-karan-9-salman-khan-opens-up-on-affair-with-karisma-kapoor-praises-ranbir-kapoor-and-ranveer-singh-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण 9: क्या करिश्मा के साथ था सलमान का अफेयर? छोटी ड्रेस पहनने पर हुए थे गुस्सा; एक्ट्रेस ने खोले राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण 9: क्या करिश्मा के साथ था सलमान का अफेयर? छोटी ड्रेस पहनने पर हुए थे गुस्सा; एक्ट्रेस ने खोले राज
Wed, 14 Oct 2026 10:05 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:05 PM IST
सार
Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण 9' शो के पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर साथ नजर आए। दोनों ने अपनी पुरानी दोस्ती, फिल्मों और शूटिंग के दिनों से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा किए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
कॉफी विद करण सीजन 9
- फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar
विस्तार
करण जौहर का चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 9' इन दिनों चर्चा में है। इस दौरान सलमान ने करिश्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर मजाक भी किया। वहीं, बातचीत में उन्होंने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की।
करिश्मा के साथ अफेयर पर क्या बोले सलमान?
शो में करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्होंने सलमान खान के साथ करीब 11 फिल्मों में काम किया है। दोनों लगातार फिल्मों की शूटिंग करते थे और साथ में कई शोज भी करते थे। करिश्मा ने कहा कि उस समय उनके बैग हमेशा तैयार रहते थे, क्योंकि उन्हें एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करना होता था।
करण जौहर ने बताया कि करिश्मा ने उनसे कहा था कि जब इंडस्ट्री में दो कलाकार लगातार साथ काम करते हैं और उनके बीच अच्छी दोस्ती होती है, तो लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बनाने लगते हैं। करिश्मा ने कहा कि उन्हें अपनी और सलमान की दोस्ती पर गर्व है, क्योंकि दोनों के बीच प्यार का रिश्ता नहीं, बल्कि गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन
इस पर सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि करिश्मा झूठ बोल रही हैं और दोनों का अफेयर था। करिश्मा ने हैरानी जताते हुए कहा कि सलमान हमेशा उनके साथ ऐसा ही करते हैं और बस लोगों को चर्चा करने के लिए कंटेंट दे रहे हैं।
सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका और करिश्मा का अफेयर था, लेकिन फिर करिश्मा ने उन्हें छोड़कर शादी कर ली और उनका दिल टूट गया। इस पर करिश्मा ने उन्हें चुप रहने को कहा। दोनों की यह मजेदार बातचीत शो के खास पलों में शामिल रही।

Trending Videos
कॉफी विद करण सीजन 9
- फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar
ऐसे शुरू हुई थी सलमान और करिश्मा की दोस्ती
करिश्मा ने सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई थी, तब वह महज 16 साल की थीं और सलमान को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उस समय वह सरोज खान से डांस सीख रही थीं। वहीं, सलमान फिल्म 'बागी' के लिए रिहर्सल कर रहे थे।
करिश्मा ने बताया कि एक दिन सलमान ने उनसे पूछा कि क्या वह डब्बू अंकल की बेटी हैं। उन्होंने करिश्मा से कहा कि वह उन्हें देख रहे हैं और उन्हें काफी मेहनत करते हुए पाया है। इसके बाद सलमान ने उन्हें चॉकलेट दी। करिश्मा के मुताबिक, यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई।
करिश्मा ने यह भी खुलासा किया कि सलमान को चॉकलेट बहुत पसंद थी और वह नाश्ते में भी चॉकलेट खा लिया करते थे।

करिश्मा की छोटी ड्रेस पर सलमान हुए थे गुस्सा
करिश्मा ने फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक गाने के लिए उन्होंने छोटी ड्रेस पहनी थी, लेकिन सलमान को वह ड्रेस पसंद नहीं आई।
करिश्मा के मुताबिक, सलमान की आपत्ति के बाद वह निर्देशक डेविड धवन के पास शिकायत लेकर पहुंच गई थीं। इस पर सलमान ने सफाई देते हुए कहा कि ड्रेस बहुत छोटी थी और बार-बार ऊपर खिसक रही थी। इसलिए उन्हें करिश्मा को उसे ठीक करने के लिए कहना पड़ रहा था।

एनिमल और धुरंधर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर क्या बोले सलमान?
शो में जब सलमान से रणबीर की फिल्म 'एनिमल' और रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' में उनके अभिनय में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो सलमान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
सलमान ने कहा कि दोनों कलाकारों की एक्टिंग का अंदाज अलग है और उनकी तुलना नहीं की जा सकती। उनके मुताबिक, दोनों ही शानदार अभिनेता हैं। रणवीर सिंह की एक्टिंग में जबरदस्त एनर्जी नजर आती है, तो वहीं रणबीर कपूर की एक्टिंग में गहराई और इंटेंसिटी दिखाई देती है।
ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण 9: क्या सलमान से डरते थे करण? भाईजान ने सुनाया भूतिया कमरे का किस्सा; निजी जीवन पर हुए कई खुलासे