{"_id":"60f02c81a4cf0615e252ceb3","slug":"kriti-sanon-on-adipurush-says-playing-sita-comes-with-great-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिपुरुष: पर्दे पर अब 'सीता' का किरदार निभाएंगी कृति सैनन, बोलीं- जिम्मेदारियों का एहसास है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदिपुरुष: पर्दे पर अब 'सीता' का किरदार निभाएंगी कृति सैनन, बोलीं- जिम्मेदारियों का एहसास है
Thu, 15 Jul 2021 06:09 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:09 PM IST
सार
- एक्ट्रेस कृति सैनन अब बनेंगी सीता।
- फिल्म आदिपुरुष में निभाएंगी सीता का किरदार।
- एक्टर प्रभास बनेंगे राम और सैफ अली खान निभाएंगे लंकेश का किरदार।
विज्ञापन
कृति सैनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस कृति सैनन के पास फिल्मों की कमी नहीं है और एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में गिर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म 'मिमि' का ट्रेलर रिलीज हुआ था और ये फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके बाद अब खबर है कि कृति सैनन फिल्म 'आदिपुरुष' में देवी सीता का किरदार निभाने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें ‘आदिपुरुष’ में देवी सीता का किरदार निभाने के साथ आने वाली जिम्मेदारियों का एहसास है और इस बात से टीम भी भलीभांति परिचित है।
विज्ञापन
ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और इसमें प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे। लंबे समय से इस प्रकार के संवेदनशील मुद्दों को लेकर कई कलाकारों को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आलोचना का शिकार होना पड़ा है क्योंकि दर्शक उन पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे थे। इसी के चलते अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ का नाम बदलकर ‘लक्ष्मी’ किया गया और वेब सीरिज ‘तांडव’ का एक दृश्य भी विवाद के घेरे में था।
विज्ञापन
‘आदिपुरुष’ के कलाकार सैफ अली खान ने भी इस फिल्म पर की गई एक टिप्पणी पर एक साक्षात्कार में माफी मांगी। सेनन ने कहा कि टीम को ‘आदिपुरुष’ की कहानी को संवेदनशीलता के साथ दिखाने का महत्व पता है। एक्ट्रेस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘निश्चित तौर पर हमें एक दायरे के भीतर रहना होगा और हम जो किरदार अदा कर रहे हैं, उसकी जिम्मेदारी को महसूस करना होगा। सौभाग्य से मैं एक शानदार निर्देशक के हाथों में हूं, जिन्होंने इस विषय और सभी किरदारों पर खूब जानकारियां जुटाई हैं।’’
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की ‘टी-सीरिज’ कर रही है और इसकी शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई। सेनन इस फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। सेनन की यह पहली ऐसी फ़िल्म है, जिसमें खूब वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है। अभिनेत्री ने कहा कि ब्लू स्क्रीन और क्रोमा पर शूटिंग का ‘बिल्कुल अलग तरह का अनुभव' रहा।