वाइब एक्स रिव्यू: क्या यूजर्स को पसंद आई कुणाल खेमू की फिल्म? कॉमेडी और कहानी को लेकर दिए ऐसे रिएक्शन
Vibe X Review: एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' पर सोशल मीडिया यूजर्स ने पहली प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स को फिल्म की कहानी पसंद आई है, तो वहीं कुछ यूजर्स को इसके क्लाईमैक्स ने चौंकाया है।
विस्तार
एक्स पर एक यूजर ने फिल्म 'वाइब' की तारीफ करते हुए लिखा 'कुछ अजीब दृश्यों को छोड़कर 'वाइब' बहुत मजेदार थी।'
VIBE was so much fun except for few cringe scenes
— Hemant (@whyhemant) September 17, 2026
पसंद आई कुणाल खेमू की अदाकारी
एक यूजर ने अभिनेता कुणाल खेमू की तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'वाइब में कुणाल खेमू जबरदस्त फॉर्म में हैं। हालांकि सारे मजाक उतने असरदार नहीं हैं, लेकिन अजीबोगरीब स्थितियों के प्रति उनकी लगन और कमिटमेंट को देखना बहुत मजेदार है!'
Kunal Khemu is in top form in #Vibe
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) September 18, 2026
All the gags don’t land but the man’s commitment to the absurdity is so much fun to watch!
Kunal Khemu has to be one of my favourite media personalities.
— Sachin Madaan (@sachin_madaan) September 18, 2026
Man is chill and hilarious!
यूजर को पसंद आई फिल्म
एक यूजर ने फिल्म 'वाइब' का रिव्यू करते हुए लिखा 'कुणाल खेमू जो भी बनाते हैं या जिसमें भी एक्टिंग करते हैं, मैं उसे जरूर देखता हूं। उनकी हालिया फिल्म 'वाइब' एक बेहतरीन स्लैकर-कॉमेडी है, जब तक कि यह एक्शन शोरील में नहीं बदल जाती। फिर भी, मुझे यह फिल्म पसंद आई।
I'd watch anything Kunal Kemmu makes or acts in, and his latest, VIBE, is slacker-comedy gold...till it mutates into an action showreel. Still, enjoyed the film more than I didn't.
— Rahul Desai (@ReelReptile) September 18, 2026
Review:https://t.co/KWHOU1LHIg
- यह फिल्म एक मिशन पर निकले दो एजेंट्स की कहानी है।
- ‘वाइब’ का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया है।
- इसका निर्माण कुणाल खेमू ने चिराग निहलानी के साथ मिलकर ड्रोगो फिल्म्स के बैनर तले किया है।
- यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।