Ravi Kishan: अभिनेता रवि किशन का फिर चला जादू, जानें कौन हैं चुनाव में भौकाल जमाने वाले भोजपुरी सुपरस्टार
रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। अपने करियर में उन्होंने दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मौजूदा समय में वह भाजपा के सदस्य हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महीनों तक चले आम चुनाव के बाद आज यानी 4 मई को लोकसभा के नतीजे आ गए। कहा जाता है कि संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में वाराणसी के बाद सबसे महत्वपूर्ण सीट गोरखपुर की मानी जाती है। इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी रवि किशन चुनावी मैदान में थे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, बसपा ने जावेद सिमनानी को चुनावी रण में उतारा था। सभी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए रवि किशन ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल की है।
अभिनेता से राजनेता बने रवि किशन पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है। मूल रूप से जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले रवि ने 12वीं की पढ़ाई मुंबई के रिजवी कॉलेज से की है। उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार में होती है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। साल 2003 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म सैयां हमार के सुपरहिट होने के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भोजपुरी फिल्मों में वे अपनी संवाद अदायगी और एक्शन के लिए जाने जाते हैं।
रवि किशन ने अभिनय करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म साल 1992 में आई थी, जिसका नाम पितांबर था। इसके बाद उन्होंने आज का तूफान, रानी और महारानी और आतंक जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म आर्मी में उन्होंने श्रीदेवी के साथ स्क्रीन साझा किया।
रवि किशन ने अपने प्रतिभा के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब तक उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों की फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म लापता लेडीज में पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वह फिर हेरा फेरी में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, तेरे नाम में सलमान खान, मोहल्ला अस्सी में सनी देओल जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं। हिंदी फिल्मों के साथ वह दक्षिण भारत की कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
Sanjeeda Shaikh: आमिर अली के साथ शादी में खुश थीं संजीदा शेख, कभी दिया था बेहतरीन पति और बॉयफ्रेंड का टैग