Mann Ki Baat: मन की बात के 100वें एपिसोड में लगेगा सितारों का मेला, आमिर-रवीना संग ये हस्तियां भी करेंगी शिकरत
इस दौरान आमिर खान ने एक बातचीत के दौरान कहा, मन की बात देश के लीडर और जनता के बीच कम्यूनिकेशन का एक बहुत बड़ा साधन है। इस दौरान महत्वपूर्णं मुद्दों पर चर्चा होती है और विचार रखे जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये हस्तियां रहेंगी मौजूद
इस स्पेशल कॉन्क्लेव में आमिर खान और रवीना टंडन, पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी, संगीतकार रिक्की केज, खिलाड़ी निकहत जरीन और दीपा मलिक, किस्सागो नीलेश मिस्रा, उद्यमी संजीव भीकचंदानी तथा टीवी मोहनदास पई आदि हिस्सा ले रहे हैं। इसका जिक्र मन की बात के संस्करणों में किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें- The Kerala Story Trailer: द केरल स्टोरी का ट्रेलर जारी, सामने आई 'शालिनी' से 'फातिमा' बनीं बच्चियों की कहानी
आमिर खान ने क्या कहा
इस दौरान आमिर खान ने एक बातचीत के दौरान कहा, मन की बात देश के लीडर और जनता के बीच कम्यूनिकेशन का एक बहुत बड़ा साधन है। इस दौरान महत्वपूर्णं मुद्दों पर चर्चा होती है और विचार रखे जाते हैं। आप अपने लोगों को बताते हैं कि आप भविष्य को कैसे देख रहे हैं, आप किस तरह से उनका समर्थन चाहते हैं, मन की बात में यह बहुत महत्वपूर्णं कम्यूनिकेशन है।
स्मारक सिक्का और डाक टिकट का लोकार्पण
बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर से 100 से अधिक नागरिक हिस्सा लेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह इस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे, जहां एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।