सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   meet sister in laws of bollywood actor

मिलिए, बॉलीवुड एक्टर की इन सुंदर सालियों से

Updated Sat, 01 Feb 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
meet sister in laws of bollywood actor
विज्ञापन

जिन बॉलीवुड सितारों की हम बात कर रहे हैं उनकी अपनी सालियों से रिश्ते अच्छे हैं। साली से सबसे अच्छे रिश्ते सैफ अली खान के हैं। सैफ अली खान के संबंध करिश्मा कपूर के साथ अच्छे हैं।

Trending Videos


कुछ यही हाल अक्षय कुमार और अजय देवगन के भी हैं। हालांकि बिग बॉस को लेकर अजय देवगन के रिश्ते अपनी साली तनिषा से कुछ तल्ख हुए थे।

अक्षय कुमार की सुंदर साली

meet sister in laws of bollywood actor

अक्षय कुमार की शादी राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई है। अक्षय की साली का नाम रिंकी खन्ना है। रिंकी खन्ना फिल्मों में भी नजर आई हैं। रिंकी खन्ना का बॉलीवुड डेब्यू 1999 में रिलीज हुई प्यार में कभी कभी फिल्म से हुआ।

इसके अलावा रिंकी खन्ना चमेली, जलवा, जिस देश में गंगा रहता है जैसी फिल्मों में नजर आईं। 36 साल की रिंकी 2003 में रिलीज हुई फिल्‍म चमेली में आखिरी बार नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी तो साली ही है

meet sister in laws of bollywood actor

कुछ यही हाल सैफ अली खान के साथ भी रहा है। हम सैफ अली खान की दूसरी शादी की बात कर रहे हैं। सैफ अली खान की साली करिश्मा कपूर हैं। यूं तो करिश्मा करीन से बड़ी हैँ लेकिन फिर भी पत्नी की बड़ी बहन को भी साली ही माना जाता है।

करिश्मा कपूर की शादी व्यवसायी संजय कपूर से हो चुकी है। हालांकि करिश्मा का उनके साथ तलाक हो चुका है। अब करिश्मा अपनी मां के साथ रहती हैँ।

ये साली है नखरे वाली

meet sister in laws of bollywood actor

हम अजय देवगन की साली तनिषा की बात कर रहे हैं। काजोल की छोटी बहन तनिषा भी फिल्मों में हाथ आजमा चुकी है। निक्की एंड नेल फिल्म में तनिषा लीड एक्ट्रेस थीं।

लेकिन तनिषा को हाल ही सबसे ज्यादा चर्चा बिग बॉस की वजह से मिली। अजय देवगन नहीं चाहते थे कि तनीषा बिग बॉस में जाएं। इसके वजह से तनिषा और अजय के रिश्तों में खटपट भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed