Nikamma:आखिर क्यों फ्लॉप हुए 'हीरोपंती' और 'बागी' के सीक्वल? 'निकम्मा' के डायरेक्टर ने बताई असली वजह
साबिर खान ने निर्देशन में बनी फिल्म निकम्मा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह 2017 की तेलुगु फिल्म "मिडिल क्लास अब्बाइ" का हिंदी रीमेक है, जिसमें नानी ने अभिनय किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन एंटरटेनर 'हीरोपंती' और 'बागी' जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर साबिर खान का मानना है कि दोनों फिल्मों की फ्रेंचाइजी काम नहीं कर पाई क्योंकि इनके सीक्वल 'ऑर्गेनिक' नहीं थे। टाइगर की पहली फिल्म 'हीरोपंती' अल्लु अर्जुन की परुगु और 2016 में आई 'बागी' प्रभास की फिल्म "वर्षम" की रीमेक थी।
इस वजह से नहीं चली फिल्म
साबिर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि दोनों फिल्में फ्रेंचाइजी के इरादे से नहीं बनाई गई थीं। उन्होंने कहा, 'जब हमने शुरुआत में फिल्में बनाईं तो हमने इसे फ्रेंचाइजी के रूप में नहीं बनाया। वे ऑर्गेनिक फिल्में थीं। मेरे लिए सीक्वल कुछ ऐसा है जहां आप कहानी और पात्रों को आगे ले जाते हैं। अगर आप पूरी तरह से अलग कहानी बना रहे हैं तो यह अलग फिल्म है। फिल्म के टाइटल का उपयोग करना केवल एक व्यावसायिक कदम है।' इसके साथ ही साबिर ने बताया कि उन्होंने हीरोपंती और बागी के सीक्वल को नहीं देखा है।
इस दिन रिलीज होगी निकम्मा
बता दें कि साबिर खान ने निर्देशन में बनी फिल्म निकम्मा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह 2017 की तेलुगु फिल्म "मिडिल क्लास अब्बाइ" का हिंदी रीमेक है, जिसमें नानी ने अभिनय किया था। निर्देशक का मानना है कि रीमेक बनाना कठिन है क्योंकि इसमें एक प्रीसेट बेंचमार्क होता है। अपनी अपकमिंग फिल्म निकम्मा पर बात उन्होंने कहा, 'जब आप किसी फिल्म का रीमेक बनाते हैं तो यह बहुत कठिन होता है क्योंकि ओरिजनल फिल्म पहले ही एक बेंचमार्क सेट कर चुकी होती है। मुझे फिल्म की मूल कहानी काफी पसंद आई थी लेकिन इसमें पटकथा मेरी है। हमने कहानी में अलग फ्लेवर डालने की कोशिश की है। एक निर्देशक के रूप में यह मेरे पिछले प्रोजेक्ट्स से थोड़ी अलग फिल्म है। फिल्म में एक्शन के अलावा, आपको एक मजबूत कहानी और पारिवारिक मूल्य देखने को मिलेंगे।' गौरतलब है कि फिल्म निकम्मा में अभिमन्यु दासानी, शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और सब्बीर खान फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।