{"_id":"b84ea238-4833-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"now-salman-and-ajay-are-more-closer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटरःपटर- गहरी होती जा रही है सलमान और अजय की दोस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटरःपटर- गहरी होती जा रही है सलमान और अजय की दोस्ती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Dec 2012 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई नई दोस्ती पर हर किसी की नजरें लगी रहती हैं। इधर सलमान खान और अजय देवगन की दोस्ती परवान चढ़ी हुई है और लोग इस दोस्ती पर निगाह लगाए हुए हैं। इस दोस्ती की वजह से ही सलमान ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में न केवल अतिथि भूमिका स्वीकार की, बल्कि इसकी रिलीज के वक्त वह अज्जू का साथ देने के लिए खुलकर सामने आ गए थे। इसके लिए उन्होंने शाहरुख से भी पंगा ले लिया।
विज्ञापन
उनकी गहरी दोस्ती का नजारा दो दिन पहले दोबारा देखने को मिला। सलमान महबूब स्टूडियो में 'दबंग 2' के बारे में मीडिया से बात कर रहे थे कि अचानक अजय उनसे मिलने पहुंच गए। अजय को अपने सेट पर आया देख सलमान खान ने अपना इंटरव्यू जल्द निपटा दिया और गप्पें मारने के मूड में आ गए। सलमान और अजय सैंचविच खाते हुए बातें कर रहे थे। इसी बीच वहीं पर निर्माता वासु भगनानी और साजिद खान भी पहुंच गए। इसके बाद तो स्टूडियो में एक अलग ही माहौल नजर आने लगा।
विज्ञापन
दरअसल महबूब स्टूडियो के एक अन्य फ्लोर पर अजय अपनी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उनकी शूटिंग खत्म हुई, उन्होंने घर जाने की जगह सलमान वाले फ्लोर पर जाने का निर्णय ले लिया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों अजय, साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहे हैं। इसका निर्माण वासु भगनानी कर रहे हैं। यह अभिनेता जितेंद्र की इसी नाम की सुपर हिट फिल्म की रीमेक है। अब लोगों की निगाह इस बात पर लगी है कि यह दोनों के बीच यह दोस्ती कब तक कायम रहती है। कहीं यह दोस्ती मौसमी तो नहीं।
विज्ञापन
कौन है बिप्स का इतना बड़ा फैन
शाहरुख़ और आमिर के नक्शेकदम पर रनबीर
अभय सवारेंगे अपनी गर्लफ्रेंड का करियर
आजकल सिर्फ सलाद खा रहे हैं सोनू सूद