फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now shahrukh and ajay devgan friends?

खत्म हुई शाहरुख और अजय देवगन की जंग?

Wed, 11 Jun 2014 05:07 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Wed, 11 Jun 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
now shahrukh and ajay devgan friends?
करीब दो साल पहले फिल्म रिलीज को लेकर शाहरुख और अजय देवगन के बीच हुई जंग अब शायद खत्म हो गई है।
विज्ञापन


2012 की दीवाली में जब तक है जान और सन ऑफ सरदार फिल्में रिलीज हुईं थीं तब अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच बड़ा टकराव हुआ था।

अजय देवगन का आरोप था कि शाहरुख और यशराज बैनर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मल्टीप्लेक्सों के प्राइम टाइम के शो जब तक है जान के लिए आरक्षित करा लिए थे। उनके मुताबिक सन ऑफ सरदार के शो न के बराबर थे।

फिर यह झगड़ा बढ़ा तो बढ़ता ही गया। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि शाहरुख खान की करीबी माने जाने वाली मित्र और अजय देवगन की पत्नी काजोल से शाहरुख के संबंध खत्म हो गए। यश चोपड़ा के चौथे में भी काजोल को नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन


अब शायद इन रिश्तों पर जमी बर्फ पिछलने लगी है। पिछले दिनों शाहरुख अचानक मुंबई के उस शूटिंग एरिया में पहुंच गए। जहां अजय देवगन की फिल्म सिंघम 2 की शूटिंग हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख के अचानक वहां पहुंचने से सब चौंक गए। वहां पहुंचकर शाहरुख ने अजय देवगन सहित बाकी कलाकारों से भी मुलाकात की।

माना जा रहा है कि शाहरुख अब इस विवाद को अपनी तरफ से खत्म करना चाहते हैं। हो सकता है कि भविष्य में इनके दोस्त बनने की खबरें आपको सुनाई दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed